चेहरे की उम्र हो जाएगी 10 साल तक कम, रोजाना करें ये बस ये 5 काम

Tips to Look your face young : आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे की उम्र 10 साल तक कम हो जाए, तो रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें। खाने में कोलेजन युक्त फूड्स को अधिक मात्रा में शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 5, 2026 1:01 PM IST

एयर पॉल्यूशन, गलत खानपान और खराब स्किन केयर प्रोडक्ट के कारण अगर आपके चेहरे पर भी उम्र से पहले झाइयां, झुर्रियां, डलनेस, पिगमेंटेशन और ढीलापन नजर आने लगा है और आप एक बार फिर से चेहरे को यंग व ग्लोइंग दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए बस रोजाना 3 लीटर पानी पीना शुरू कर दीजिए। पानी के साथ-साथ चेहरे की बढ़ती उम्र पर ब्रेक लगाने के लिए सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, पर्याप्त नींद लें।

आइए आगे जानते हैं कैसे ये 5 चीजें चेहरे की उम्र को 10 साल तक कम कर (Chehre ki Umar Kam Karne ke Liye Kya karen) सकती हैं।

1. क्लीनिंग

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, चेहरे की उम्र बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है गंदगी और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस। दिनभर की धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन और मेकअप के कारण त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे झुर्रियां जल्दी आती हैं। चेहरे की बढ़ती उम्र को रोकने और 10 साल तक जवां दिखने के लिए चेहरे को दिन में 2 बार माइल्ड फेस वॉश से साफ करें। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो क्रीम बेस्ड क्लींजर से चेहरे को साफ करें। क्लीनिंग करने से स्किन सेल्स की रिपेयर बेहतर होती है। इससे चेहरे के फाइन लाइन्स कम होते हैं।

2. सनस्क्रीन

चेहरे पर आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से झाइयों और झुर्रियों की समस्या ज्यादा होती है। जवां त्वचा के लिए चेहरे पर सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। सनस्क्रीन में हमेशा SPF 30 या उससे अधिक होना जरूरी है। घर से बाहर निकलने से लगभग 20 से 25 मिनट पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल फेस पर जरूर करें। गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

3. खूब पानी पिएं

जवां त्वचा पाने के लिए हाइड्रेशन सबसे ज्यादा जरूरी है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि हाइड्रेशन पर्याप्त होने से स्किन प्लंप दिखती है। रोजाना 3 लीटर तक पानी पीने से चेहरे की झाइयां, झुर्रियां और दाग-धब्बे घटते हैं। इसलिए त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए 3 लीटर पानी पिएं। पानी के साथ-साथ डाइट में नारियल पानी, छाछ, हर्बल टी को शामिल करें। जिन लोगों की स्किन ड्राई है, वो त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए हाइलूरोनिक एसिड युक्त मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

4. पर्याप्त नींद लें

अगर आप रोज 6 घंटे से कम सोते हैं, तो स्किन जल्दी बूढ़ी हो जाएगी। हार्वड यूनिवर्सिटी द्वारा की गई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि जो लोग रोजाना 8 घंटे सुकून की नींद सोते हैं, उनकी स्किन पर जल्दी बुढ़ापा नहीं आता है। अगर आप त्वचा को जवां बनाए रखना चाहती हैं तो 8 घंटे की नींद जरूर लें। सुकून की नींद लेने से रात में स्किन सेल्स रिपेयर होती हैं, त्वचा का कोलेजन प्रोडक्शन तेज होता है। पर्याप्त नींद से आंखों के आसपास होने वाले डार्क सर्कल घटाते हैं।

5. सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स चुनें

जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं कि गलस स्किन केयर प्रोडक्ट लगाने से भी चेहरे पर झाइयां, झुर्रियां और दाग-धब्बे ज्यादा होते हैं। चेहरे को जवां बनाए रखने के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदते वक्त ध्यान दें कि उसमें Retinol, Vitamin C, Niacinamide और Peptides का इस्तेमाल हुआ है या नहीं। जिन स्किन केयर प्रोडक्ट में अल्कोहल का इस्तेमाल किया गया हो, उसका इस्तेमाल चेहरे पर बिल्कुल न करें।

इन टिप्स को आपके साथ शेयर करने के बाद हम ये कहना चाहेंगे कि चेहरे की उम्र 10 साल तक कम करना कोई जादू नहीं, बल्कि डिसिप्लिन और सही आदतों का रिजल्ट है। अगर आप इन टिप्स को अपनाएंगे तो सिर्फ चेहरे की उम्र कम नहीं होगी आपके अंदर आत्म विश्वास भी ज्यादा आएगा।

Highlights

  • चेहरे को जवां रखने के लिए 3 लीटर पानी पीना जरूरी है।
  • सही स्किन केयर प्रोडक्ट लगाने से स्किन जवां दिखती है।
  • चेहरे पर अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट लगाने से झाइयां होती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source