... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 24, 2020 11:31 AM IST
रूखे और बेजान दिखने वाले बालों का इन 5 तरीकों से सुधारे टेक्सचर, मजबूती के साथ-साथे बाल बनेंगे घने और चमकदार
आपने शायद कभी गौर किया हो तो सभी के बालों की बनावट अलग-अलग होती है। किसी के बाल घुंघराले होते हैं तो किसी के बाल गूंथे हुए । लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी- किसी के बाल रूखे और बेजान भी होते हैं। जी हां, अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो आपको अपने बालों की सही देखभाल की जरूरत है। अगर आप भी रूखे और बेजान बालों की समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे 5 टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके बालों के टेक्सचर को सुधारने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं बालों के टेक्सचर को सुधारने के कुछ सबसे अच्छे तरीके हैं।
बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता कि बालों को धोने से पहले यह जरूरी है कि बाल उलझे हुए न हो या उसमें गांठे न पड़ी हो। उलझे हुए बालों को पानी या शैम्पू से धोने पर उसके टेक्सचर में खराबी आ सकती है। हमेशा चौड़े दांतों या अपनी उंगलियों के साथ कंघी का प्रयोग करें। ऐसे उपकरणों के प्रयोग से बचें, जो बालों को उलझाते हों।
रूखे बालों पर शैम्पू करने से बाल और भी रूखे हो सकते हैं इसलिए बालों को धोने से पहले गीला कर लें। हां इस बात का ध्यान रखें कि बालों को तभी धोएं जब आपको लगता है कि आपके बालों को वास्तव में इसकी आवश्यकता है। 7–9 दिनों में एक बार वेट वॉश जरूर करें क्योंकि आपके बालों को इसकी जरूरत हो सकती है। हर किसी के बालों का टेक्सचर अलग होता है बस आपको उन्हें समझने की जरूरत होनी चाहिए।
गीले बाल धोने पर, शैम्पू या हेयर क्लीन्जर लगाने से पहले बालों को हमेशा पानी से धोएं। बालों को धोने के लिए एक साफ प्लास्टिक के जग का उपयोग करें और शॉवर लेने से पहले उसे गुनगुने पानी से भर लें। इस तरह आप आसानी से शैम्पू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके बाल बहुत गीले हों। साथ ही आप ये आप अपने बालों को हमेशा गुनगुने पानी से ही धोएं तो बेहतर रहेगा। गर्म पानी बालों को डिहाइड्रेटच करता है और शुष्क बालों को नमी बनाए रखने की आवश्यकता होती है। गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें क्योंकि ये बेहतर होता है।
ऐसे शैम्पू को तलाशें जो सुपर हाइड्रेटिंग या मॉइस्चराइजिंग का दावा करते हैं। कुछ शैम्पू उत्पादों द्वारा बालों को अनावश्यक रूप से सूखने से बचने के लिए, पानी के साथ शैम्पू को पतला करें या फिर ऐसे शैम्पू का प्रयोग करें जिनमें किसी प्रकार का कोई सल्फेट न हो।
सीधे स्कैल्प पर शैम्पू या इसी तरह के फॉर्मूले को डालने के बजाय, अपने हाथों की हथेलियों में शैम्पू की कुछ बूंदों को डालकर एक साथ मालिश करें। धीरे से अपने हाथों की हथेलियों को अपने सिर पर थपथपाएं और शॉवर से पानी को गीला कर बुलबुले बनने दें। गीले बालों को धोते समय सिर के ऊपर कभी भी रगड़ें, स्क्रब या मसाज न करें। ऐसा करने पर बालों का टूटना या अन्य बालों के झड़ने का कारण बन सकता है जिससे जितना संभव हो उतना बचा जाना चाहिए।