Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

50 तक स्किन को स्मूथ और टाइट रखने में मदद करेंगे ये 5 उपाय, ढीली स्किन वाले जरूर फॉलो करें ये टिप्स

स्किन को जवां बनाए रखने के लिए आप-आप क्या कर सकते हैं। बढ़ती उम्र में स्किन को जवां बनाए रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

50 तक स्किन को स्मूथ और टाइट रखने में मदद करेंगे ये 5 उपाय, ढीली स्किन वाले जरूर फॉलो करें ये टिप्स
50 तक स्किन को स्मूथ और टाइट रखने में मदद करेंगे ये 5 उपाय, ढीली स्किन वाले जरूर फॉलो करें ये टिप्स

Written by Jitendra Gupta |Published : December 9, 2021 7:46 PM IST

सर्दियां आते ही हमारी स्किन फटी-फटी और रूखी दिखाई देने लगती है, जिससे बचने के लिए अक्सर हम लोग मॉश्चराइजर का यूज करते हैं। लेकिन क्या ये सब चीजें वाकई में इतनी इफेक्टिव है, जितना कि हम इनके बारे में जानते हैं। बहुत से लोग चेहरे को फ्रेश दिखाने के लिए तरह-तरह की क्रीम या फिर फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये सब चीजें थोड़ी देर तक ही आराम ही पहुंचाती हैं। इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपकी स्किन थोड़ी देर के लिए तो फ्रेश दिखाई देती है लेकिन ये स्किन को काफी हद तक नुकसान भी पहुंचाती है। आइए जानते हैं आप ऐसा क्या कर सकते हैं कि बढ़ती उम्र में भी आपकी स्किन जवां दिखे।

बुढ़ापे तक स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करेंगे ये 5 उपाय

धूप में ज्यादा न घूमें

सर्दियां आते ही लोग धूप में घूमना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूरज से आने वाली किरणों के ज्यादा देर तक संपर्क में रहने से आपकी स्किन खराब हो सकती है। सूरज से आने वाली सीधी धूप में ज्यादा घूमने से आपका चेहरा फीका दिखाई देने लगता है। इतना ही नहीं चेहरे पर काले धब्बे और एजिंग की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए ज्यादा देर धूप में घूमने से बचें।

रात में करें फेसवॉश

चेहरे को जवां बनाए रखने के लिए आपके पास सबसे अच्छा विकल्प है कि बार-बार चेहरे को फेसवॉश से धोने से बचें। फेसवॉश का ज्यादा प्रयोग आपके चेहरे की स्किन से नमी खींच लेता है। इसलिए एक अच्छा फेसवॉश खरीदकर सिर्फ और सिर्फ सोने से पहले ही उसका इस्तेमाल करें क्योंकि इससे चेहरे पर जमी दिनभर की गंदगी को दूर कर सकता है।

Also Read

More News

मेकअप का कम से कम प्रयोग करें

चेहरे को लंबी उम्र तक जवां बनाए रखने के लिए आपको अपने चेहरे पर कम कम से कम मेक-अप का इस्तेमाल करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा मेकअप के इस्तेमाल से चेहरे की रंगत बिगड़जाती है और एजिंग का असर दिखाई देने लगता है।

जंक फूड ज्यादा न खाएं

जरूरत से ज्यादा या फिर रोजाना जंक फूड न खाएं क्योंकि ये आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी उतना ही हानिकारक होता है। जितना हो सके जंक फ़ूड से उतना ही दूर रहें। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। स्किन जितनी हाइड्रेट रहेगी चेहरे पर चमक उतनी ही ज्यादा रहेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फेशियल एक्सरसाइज जरूर करें

चेहरे को फिट और स्किन को टाइट रखने के लिए आपको अपनी चेहरे की मांसपेशियों की कसरत या फिर फेशियल एक्सरसाइज करनी चाहिए। सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले फेशियल एक्सरसाइज करने से चेहरे की स्किन टाइट बनी रहती है। ऐसी ढेर सारी एक्सरसाइज हैं, जो स्किन को टाइट रखने के साथ-साथ जवां बनाने में भी मदद करती है। अगर चेहरे की कोई समस्या हो तो डॉक्टर के पास जाने से ना घबराएं।

About the Author

... Read More