... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सुबह सोकर उठते ही तकिया पर दिखते हैं टूटे हुए बाल? सोने से पहले ये 5 काम कर बालों का टूटना होगा कम
अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप ये भलीभांति जानते होंगे कि आपको बालों को बांध कर सोना चाहिए। दरअसल होता यूं है कि जब आप बालों को खोलकर सोते हैं तो सुबह तक तकिए पर बाल टूटकर बिखरे हुए दिखाई देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपके लिए परेशानी गंभीर हो सकती है। जी हां, दरअसल ज्यादा दिनों तक बालों का झड़ना आपको गंजा बना सकता है और आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। अगर आप भी इस शिकायत को लेकर अक्सर महंगे-महंगे प्रोडक्ट्ल का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप बड़ी आसानी से इस परेशानी को हल कर सकते हैं। हम आपको ऐसे 5 टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें करने से आपको सुबह तकिए पर बाल दिखना बंद हो जाएंगे। आइए जानते हैं कौन से टिप्स आपके बालों को बनाएंगे मजबूत।
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा उलझे हुए रहते हैं तो आपको एक बात का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। आप रात सोने से पहले कंघी करें और उसके बाद ही सोएं। दरअसल उलझे हुए बाल लेकर सोने से न सिर्फ बाल टूटते हैं बल्कि बाल ड्राई भी हो जाते हैं। उलझे हुए बाल दोमुंहे बालों की सबसे बड़ी वजह है। इसलिए सोने से पहले कंघी जरूर करें।
अगर आपको बिना नहाएं नींद नहीं आती है तो आपको इस बात का ख्याल रखने की जरूरत है कि गीला बाल लेकर न सोएं। बहुत से लोग ये गलती करते हैं, जो कि बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह है। अगर आप भी गीले बालों के साथ सोते हैं तो तुरंत अपनी इस आदत को बदलें।
उलझे बालों को सुलझाने के लिए बेस्ट है सीरम। सीरम रूखे बालों को सुलझाने के साथ-साथ आपके उलझे बालों को फिर से सीधा करने में मदद करते हैं। सीरम का यूज बालों को टूटने से भी बचाता है। सीरम न सिर्फ बालों को उलझने से बचाता है और बालों को सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करता है।
बालों को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी है कि बालों की सही देखभाल, जिसमें डीप कंडीशनिंग का शामिल होना बहुत जरूरी होता है। डीप कंडीशनिंग के लिए आप बादाम और अरंडी के तेलका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो बालों की मालिश के लिए विटामिन-ई कैप्सूल का भी यूज कर सकते हैं, जो आपके बालों को नरिश बनाता है और बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है।
बहुत से लोग, विशेष रूप से महिलाएं रात को बाल खोलकर सोना पसंद करती हैं, जो कि बालों के टूटने की सबसे बड़ी वजह है। बाल खोलकर सोने से बालों की हेल्थ खराब होती है और बाल कमजोर होना शुरू हो जाते हैं। बाल खोलकर सोने से हेयर फॉल भी हो सकता है, इसलिए आपको बाल बांधकर सोने की जरूरत है। बालों को बांधकर सोने से उलझ और हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है।