
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 22, 2024 5:46 PM IST
Hair Colouring Tips: बालों को कलर करना आजकल काफी ट्रेंड में है। सिर्फ लड़कियां और महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुषों में भी हेयर करवाने का काफी क्रेज है। बालों में कलर करने से पर्सनालिटी में एक नया लुक आता है। लेकिन बालों को कलर करवाना काफी रिस्की भी होता है। अगर आप बिना सोचे-समझे या जल्दबाजी में हेयर कलर करवाते हैं, तो आपका लुक खराब होने के साथ-साथ बाल भी डैमेज हो सकते हैं। खासतौर पर, अगर आप पहली बार कलर करवाने का रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, जानते हैं बालों में कलर करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (Things To Keep In Mind Before Colouring Hair)।
अगर आप पहली बार कलर करवाने जा रहे हैं, तो जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप कैसा लुक चाहते हैं। आपको ट्रेंड के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपकी पर्सनालिटी पर किस तरह का कलर सूट करेगा। हेयर कलर करवाने से पहले ये सब कुछ क्लीयर होना जरूरी है।
हेयर कलर करवाने से पहले आपको अपने बालों की हेल्थ चेक करनी चाहिए। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई है या डैमेज्ड हैं, तो आपको पहले उनकी ट्रीटमेंट करना जरूरी है। अगर आप ड्राई बालों में कलर करवाएंगे, तो इससे बालों में कलर ठीक से नहीं चढ़ेगा और बाल डैमेज होने का भी खतरा रहता है।
अगर आप पहली बार हेयर कलर करवाने जा रहे हैं, तो किसी प्रोफेशनल स्टाइलिस्ट की मदद लेना बेहतर है। वो आपको आपके बालों की कंडीशन और टेक्सचर के हिसाब से बेस्ट कलर और टेकनीक के बारे बता सकेंगे।
हेयर कलर कराने से पहले आप अपने हेयर स्टाइलिस्ट से पूछ लेकिन आप पर कौन सा कलर सूट करेगा। किसी ट्रेंड या दूसरों को कॉपी करने के चक्कर में अपने बालों पर कलर ना कराएं। आपको अपने बालों के लिए हेयर कलर शेड का चुनाव समझदारी से करना चाहिए।
हेयर कलर करवाने के बाद बालों की खास देखभाल करनी पड़ती है। इसके लिए आप अपने हेयर स्टाइलिस्ट द्वारा सुझाए शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क आदि का इस्तेमाल करें। ज्यादा तेज धूप में जाने से बचें, इससे बाल डैमेज हो सकते हैं। साथ ही, समय-समय पर हेयर स्पा लेते रहें ताकि बालों की हेल्थ अच्छी रहे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.