Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
5 Besan Face Pack Recipe :अगर आप अपनी स्किन को साफ और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो बेसन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह हर किसी के घर में आसानी से मिल जाती है। स्किनकेयर के मामले में, यह एक मल्टी-फंक्शनल ट्रीटमेंट का काम करता है जो क्लींजर और मास्क के बीच के गैप को कम करता है। बेसन आपकी स्किन के लिए नेचुरल एब्जॉर्बेंट की तरह कार्य करता है। यह सिंथेटिक डिटर्जेंट की कठोरता के बिना गहराई तक जमी गंदगी को बाहर निकालता है। इसके साथ ही बेसन का महीन टेक्सचर मैकेनिकल एक्सफोलिएशन करता है, जिससे डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं जो डलनेस का कारण बनते हैं। इससे pH को बैलेंस करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में चेहरे पर बेसन लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम आपको बेसन लगाने के तरीकों के बारे में बताएंगे, आइए जानते हैं चेहरे पर कैसे लगाएं बेसन?
चेहरे पर चमक लाने के लिए बेसन और शहद फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी लें, इसमें 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी मिक्स कर लें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट के बाद चेहरे को साफ करें। इससे स्किन पर चमक लाने में मदद मिल सकती है।
स्किन की ड्राईनेस चेहरे की चमक को खत्म कर देती है। ऐसे में त्वचा को हाइड्रेट करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। अगर आप चेहरे की हाइड्रेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें और इसमें फुल फैट मलाई मिक्स करें। आप चाहे, तो मलाई के जगह पर दही भी मिक्स कर सकते हैं। इससे स्किन को हाइड्रेट करने में मदद मिल सकती है। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी।
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो नैचुरली ब्लीच की तरह कार्य करता है। अगर आप स्किन की टैनिंग को हटाना चाहते हैं, तो 1 चम्मच बेसन में नींबू के रस को मिक्स करें। इसके साथ ही इसमें दही डालकर मिक्स कर सकते हैं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी की मदद से चेहरे को धो लें। इससे टैनिंग की परेशानी को कम किया ज सकता है।
चेहरे को डीप एक्सफोलिएट करने के लिए आप बेसन, ओट्स और दूध का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच करीब बेसन, 1 चम्मच पिसा हुआ ओट्स और 2 चम्मच करीब दूध लें। ओट्स एक फिजिकल स्क्रब की तरह कार्य करता है और दूध में ऐसे एंजाइम होते हैं जो स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं, जिससे ड्राई पैच को हटाना आसान हो जाता है।
चेहरे पर चमक लाने के लिए बेसन, टमाटर का पल्प और हल्दी का मिश्रण फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए एक कटोरी में बेसन, एक पके टमाटर का रस और चुटकीभर हल्दी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। टमाटर लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो डार्क स्पॉट को हल्का करने में मदद करते हैं और स्किन पर चमक लाने में प्रभावी हो सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।