गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 स्किन प्रॉब्लम्स और उनसे बचने के उपाय, एक्सपर्ट से जानें
Garmiyo Mai Hone Wali 5 Skin Problems: गर्मियां शुरू होते ही त्वचा पर तरह-तरह की परेशानियां, जैसे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स आदि-आदि। आज हम आपको ऐसी ही 5 स्किन प्रॉब्लम से बचने का तरीका बताने वाले हैं।
Garmiyo Mai Skin Ki Care Kaise Kare: गर्मियां आते ही चेहरे पर पसीना, धूल-मिट्टी का जमा होना और स्किन को डल होने जैसी समस्याएं पैदा होने लगती है। यह सभी चीजें हमारी स्किन हेल्थ को खराब करती हैं। आपको पता होना चाहिए कि पसीना जब तेल, गंदगी और बैक्टीरिया के साथ मिलता है, तो अक्सर इससे चकत्ते, इन्फेक्शन और जलन की समस्या हो जाती है। जिससे छुटकारा पाने के लिए हम न जाने कितनी तरह के स्किनकेयर व ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन समस्याओं को ठीक करने के लिए आप घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं?
जी हां यह सच है, और यह हम नहीं बल्कि स्किन और ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बता रही हैं। उन्होंने हमारे साथ कुछ ऐसे नुस्खे शेयर किए हैं जो गर्मियों में होने वाली 5 तरह की स्किन प्रॉब्लम को ठीक करने में आपकी मदद करेंगी। यानी कि आज से आपका केमिकल वाले प्रोडक्ट में खर्च होने वाला पैसा बच सकता है और स्किन नेचुरल क्लीयर और ग्लोइंग हो सकती है।
सबसे ज्यादा परेशान करती है हीट रैश की समस्या
हीट रैश गर्मियों में होने वाली बहुत ही आम समस्या है। आप इसे कुछ लक्षणों से पहचान सकते हैं, जैसे- त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने, खुजली और जलन का एहसास, और गर्दन, पीठ, छाती व अंडर आर्म्स में त्वचा में जलन होना। यह तब होता है, जब स्वेट ग्लैंड के बंद होने के कारण पसीना त्वचा के नीचे ही फंस जाता है।
मुंहासे और फुंसियां
कुछ लोगों के चेहरे पर तो कुछ के कंधे और पीठ पर गर्मी से फोड़े-फुंसी होने लगते हैं। अगर आपकी त्वचा पर भी बार-बार मुंहासे और ब्लैकहेड्स निकल रहे हैं, स्किन ऑयली हो जाती है या गर्मी से रेडनेस और सूजन होने लगती है तो इसे अनदेखा न करें। यह सब तेज गर्मी के कारण हो रहा है, जिसे स्किन सह नहीं पा रही है।
फंगल इन्फेक्शन
जैसे-जैसे शहरों में तापमान बढ़ता है, अक्सर पसीने और त्वचा में नमी के कारण लोगों को फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो जाती है। इसमें दाद, एथलीट फुट और अंडरआर्म्स में होने वाला फंगल इन्फेक्शन शामिल हैं। एक्सपर्ट बताती हैं कि ऐसा तब होता है, जब शरीर के पसीने वाले हिस्सों को ठीक से साफ नहीं किया जाता है या जब उन हिस्सों तक हवा न जाने की वजह से व साफ या सूखे नहीं रह पाते हैं। आइए इस फंगल इंफेक्शन को ठीक करने का तरीका जानें।
गर्मी में शरीर से आने वाली बदबू
गर्मियों में हर किसी को बहुत ही ज्यादा पसीना आता है और जिसे नहीं भी आता होगा, उसके शरीर से दुर्गंध जरूर आती होगी। ऐसा तब होता है जब शरीर के बैक्टीरिया पसीने को तोड़ते हैं और एक अजीब सी गंध पैदा करते हैं। कुछ लोगों के शरीर से बहुत तेज दुर्गंध आती है, जिसे बॉडी स्प्रे और डियोड्रेंट से छिपाना मुश्किल होता है। इसलिए इसकी असली वजह का इलाज करना जरूरी है।
त्वचा का छिलना और जलन
गर्मियों में बहुत से लोग स्किन के रेड होने, जलन, और जांघों या अंडरआर्म्स के बीच लगातार रगड़न की वजह से होने वाला दर्द महसूस करते हैं। ऐसे में त्वचा भी छिल जाती है और पसीना लगने से तेज जलन भी होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप शहनाज हुसैन के बताए इन उपायों को अपना सकते हैं-
गर्मियों में पसीना आना स्वाभाविक है, लेकिन त्वचा की देखभाल को नजरअंदाज करने से त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। शहनाज हुसैन के बताए इन आयुर्वेदिक उपायों और साफ-सफाई की कुछ आसान आदतों को मिलाकर आप अपनी त्वचा को रैशेज, मुहांसों, फंगल इन्फेक्शन, शरीर की दुर्गंध और जलन से बचा सकते हैं। शरीर में पानी की कमी न होने देना, सूती कपड़े पहनना और साफ-सफाई बनाए रखना- ये कुछ सबसे आसान तरीके हैं जिनसे आप पूरी गर्मी स्वस्थ और चमकदार त्वचा पा सकते हैं।
डिस्क्लेमर- सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर होकर न बैठ जाएं। अगर आपकी स्किन प्रॉब्लम ज्यादा ही बढ़ती जा रही है तो किसी अच्छे स्किन एक्सपर्ट या फिर डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। स्किन से जुड़ी किसी भी बीमारी या समस्या को नजरअंदाज न करें।