Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में स्किन को नरिश और सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ चमकदार बनाते हैं ये 5 टिप्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल

अगर आप भी सर्दियों में अपनी स्किन का ख्याल नहीं रख पाते हैं तो हम आपको कुछ आसान से उपाय बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करेंगे।

सर्दियों में स्किन को नरिश और सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ चमकदार बनाते हैं ये 5 टिप्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Beauty

Written by Jitendra Gupta |Published : February 5, 2022 5:17 PM IST

सर्दियां आते ही दिन छोटे हो जाते हैं, लगातार ठंड रहती है, ज्यादा से ज्यादा स्वेटर पहनने का मन करता है और आग जलाकर हाथ तांपने का मजा ही अलग होता है। हम सभी को सर्दियों में रजाई के अंदर बैठकर जलती हुई आग को देखना और गर्माहट का अहसास लेना बहुत पसंद होता है। यह भले ही आपके जीवन के सबसे सुखद पलों में से एक हो लेकिन जैसा कि कहते हैं कि हर चीज के फायदे और नुकसान होते हैं। इसका सबसे अधिक दिखाई देने वाला प्रभाव हमारी स्किन पर दिखाई देता है।

रूखी और बेजान त्वचा, सर्दियों के दिनों में होने वाली एक ऐसी समस्या है, जिससे लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। इन दिनों में हमारी स्किन ड्राई और खुरदरी हो जाती है, जबकि प्राकृतिक चमक गायब हो जाती है। हैरानी की बात ये होती है कि हम सभी जानते हैं कि क्या करना है, लेकिन किसी के पास समय नहीं होता! हम अक्सर अपने काम, जिंदगी, परिवार और दोस्तों के साथ-साथ रिश्ते निभाते-निभाते अपनी स्किन को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी सर्दियों में अपनी स्किन का ख्याल नहीं रख पाते हैं तो हम आपको कुछ आसान से उपाय बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करेंगे।

1--आपको सबसे पहला काम ये करना है कि गर्म पानी से नहाना बंद करना है। पानी हमेशा गुनगुनाहोना चाहिए। गर्म पानी हमारी स्किन को खुरदुरा बनाता है, जिसकी वजह से खुजली होने लगती है।

Also Read

More News

2-अपनी त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए हमेशा एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आपकी स्किन को रिपेयर करने का काम करता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करते हैं।

3--अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए एक अच्छे होममेड फेस पैक की तलाश में हैं, तो आप ओट्मील और दूध का फेस पैक बना सकते हैं। आपको ओट्स और दूधका एक गाढ़ा पेस्ट बना लेना है और इसमें शहद की कुछ बूंदें भी मिला लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। एक बार जब यह पूरी तरह सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

4-अगर आप हेल्दी खाने के शौकीन हैं तो आप पके हुए पपीते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अपने चेहरे और गर्दन पर 5 से 10 मिनट के लिए धीरे-धीरे लगाना हैं और फिर इसे ठंडे पानी से धोना है या फिर रूई से धीरे निकालना है। पपीते में मौजूद विटामिन सी आपकी त्वचा को रूखेपन से उबरने में मदद करता है और आपकी स्किन को चमकदार बनाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-चेहरे की चमक बढ़ाने और त्वचा को मुलायम बनाने का एक बहुत ही पुराना घरेलू उपाय है, जिसमें आपको दही, शहद और गुलाब जल और बेसन की जरूरत पड़ेगी। आपको बेसन की उबटन बनाकर 2 परतों में त्वचा पर धीरे-धीरे लगाना है और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लेना है। आप इस उबटन को हफ्ते में 2 से 3 बार भी यूज कर सकते हैं।

About the Author

... Read More