ठंड के दिनों में स्किन को मुलायम रखेंगे ये बिना पैसे के नुस्खे, कोई भी कर सकता है ट्राई

ठंड के मौसम में हमारी तेल उत्पादक ग्रंथियां भी सुस्त हो जाती हैं और आपकी सामान्य सी दिखाई वाली हेल्दी स्किन भी डिहाइड्रेशन महसूस करती हैं। इस लेख में हम आपको अपनी स्किन को सूखने से बचाने के लिए कुछ एक्सपर्ट टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 25, 2020 4:08 PM IST

ठंड का मौसम आते ही हवा में नमी का स्तर कम होता जाता है, जिसके कारण ही सर्द भरे मौसम में शुष्क त्वचा की समस्या आम हो जाती है। इतना ही नहीं ठंड के मौसम में हमारी तेल उत्पादक ग्रंथियां भी सुस्त हो जाती हैं और आपकी सामान्य सी दिखाई वाली हेल्दी स्किन भी डिहाइड्रेशन महसूस करती हैं। इस बात का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है कि अगर आपकी स्किन अधिक संवेदनशील है तो आपको अधिक गंभीर स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों के मौसम में ये सवाल आम हो जाता है कि क्या आप सर्दियों के दौरान अपनी त्वचा की अच्छी देखभाल करते हैं? अगर नहीं तो इस लेख में हम आपको अपनी स्किन को सूखने से बचाने के लिए कुछ एक्सपर्ट टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

बार-बार पानी में जाने से बचें

सर्दियों में स्किन को रूखा होने से बचाने के लिए आपको नहाने से पहले अपनी स्किन पर साफ तेल से मालिश करनी चाहिए। मालिश के बाद आपकी त्वटा सूख जाए तो शॉवर से बाहर निकलने से पहले इसे ठीक से धो लें। एक बार जब आप बाहर नहाकर निकल जाते हैं, तो तुरंत अपनी त्वचा और शरीर पर मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपकी स्किन नमी को बनाए रखती और आपकी त्वचा कोमल बनी रहती है।

अपने स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें

जिस तरह आप घर से बाहर निकलने से पहले अपने सर्दियों के कपड़े पहनते हैं ठीक उसी तरह आपको अपनी त्वचा के साथ भी करना होता है। स्किन को साफ करने के लिए नमी वाला मॉस्चराइजर लगाएं और उसके बाद आप फेस ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं।

अपने आंखों और होंठों की अतिरिक्त देखभाल करें

आपकी आंखों के आस-पास और आपके होंठों की त्वचा पतली होती है और इनके पास खुद को बचाने के लिए तेल ग्रंथियं बहुत कम होती हैं। इसलिए, अपनी आंखों के चारों ओर सीरम और तेल का उपयोग करें, जो त्वचा को शांत करने और उन्हें बचाने में मदद करेगा। अपने होठों पर, आप बाम का उपयोग कर सकते हैं, जो तत्वों को स्मूथ रखते हैं।

स्किनकेयर के लिए प्राकृतिक चीजों का रूख करें

अगर आप किसी ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें खुशबू आती है तो इस प्रकार के प्रोडक्ट सर्दियों के महीनों के दौरान आपकी त्वचा को और भी अधिक शुष्क बना सकते हैं। इसलिए, हमेशा ऐसे उत्पादों को चुनें, जो प्राकृतिक फार्मूले से बने हों।

कठोर, एल्कोहल-हेवी क्लीन्जर से बचें

सर्दियों के महीनों में क्रीम और बाम का अधिक इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा फटी हुई दिखाई देती है तो आप डबल क्लींज कर सकते हैं। पहले क्लीन्जर के साथ पानी का उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि दूसरा क्लीन्जर ड्राई हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source