
Also Read
2025 Ke Shocking Skin Care Trend: साल 2025 ने जाते-जाते कई नई चीजें सिखाएं और दी भीं। वैसे तो हर साल कुछ न कुछ देकर जाता है लेकिन 2025 में हमें कुछ ऐसे स्किन केयर ट्रेंड देखने को मिले जिन्होंने सभी लोगों को शॉक कर दिया। ऐसा जरूरी नहीं है कि जो इंटरनेट पर दिखाया जा रहा है या जो किसी के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है वो आपके लिए भी सही या फायदेमंद हो। खासकर स्किन केयर से जुड़ी चीजों पर यह लागू होता है।
बता दें कि वैम्पायर फेशियल से लेकर मेन्सुरल मास्किंग तक, सोशल मीडिया पर 2025 में कई ऐसे स्किन केयर वीडियोज ट्रेड किए कि जब देखें वो हैरान रह जाए। जी हां, और आज हम आपको ऐसे ही 5 अजीबो गरीब स्किनकेयर ट्रेंड के बारे में बताने वाले हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी जो त्वचा के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं रहे और कुछ ऐसे हैं बकायदा क्लिनिक में किए गए। आइए आपको इन शॉकिंग स्किन केयर के बारे में बताएं।
वैसे इसे वैम्पायर फेशियल कहा जा रहा है लेकिन असल में इसका नाम प्लेटलेट रिच प्लाज्मा फेशियल है। यह एक कॉस्मेटिक प्रोसेस है जिसमें स्किन पर माइक्रोनीडलिंग और पेशेंट के खुद के खून से निकले प्लेटलेट रिच प्लाज्मा का इस्तेमालकिया जाता है। इसे स्किन पोर्स में वापस लगाया जाता है कोलेजन प्रोडक्शन और नई सेल्स को फिर से बनाता है। इसमें व्यक्ति के हाथों से खून लिया जाता है और माइक्रोनीडलिंग के जरिए फेस पर लगाया जाता है। आप इसे इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो में भी देख सकते हैं।
View this post on Instagram
यह स्किन केयर का ऐसा ट्रेंड है जिसे इस साल में कई लोगों ने ट्राई किया। इसमें चेहरे पर किसी भी तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जी हां, यानी कि मुंह धोने के लिए बस पानी का इस्तेमाल होगा। यह भी दो प्रकार का होता है, जिसमें से एक में तो पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन दूसरे में ये भी नहीं करना होता है, जिसे स्किन एक्सपर्ट्स सही नहीं मानते हैं। मगर क्या करें, इंटरनेट का जमाना है तो कुछ भी ट्रेंड कर सकता है।
आपने इंटरनेट पर ऐसी कई वीडियोज देखी होंगी जिनमें कुछ लोग अपने चेहरे पर टिशू पेपर की मदद से पील ऑफ फेस मास्क बनाते दिख रहे होंगे। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था, लेकिन 2025 में आए इस ट्रेंड ने लोगों को शॉक भी किया और उत्साहित भी। कहा गया कि इस पील ऑफ मास्क का इस्तेमालकरने से ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स साफ होते हैं और डेड स्किन निकलती है। यह कितना सच है यह तो डॉक्टर ही बता पाएंगे। लेकिन खुद आप इस तरह के नुस्खों को न आजमाएं।
View this post on Instagram
2025 में इंटरनेट पर तो जैसे ब्यूटी एक्सपर्ट्स की बाढ़ ही आ गई हो, हर कोई इंटरनेट पर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे शेयर कर रहा है और उन्हें असरदार बता रहा है। कुछ चीजें तो ऐसी हैं जो स्किन के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया की देखा-देखी में वह त्वचा पर उपयोग की जा रही हैं। ये चीजें हैं नींबू, कोलगेट, अदरक और न जाने क्या-क्या। यह सभी चीजें आपकी स्किन पर जलन और रेडनेस पैदा कर सकती हैं।
2025 में सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड खूब वायरल हुआ, जिसमें महिलाएं अपने चेहरे पर पीरियड ब्लड लगाती देखी गईं। जी हां यह सच है और इसे मेंसुरल मास्किंग कहा जाता है। आप इसे इंस्टाग्राम पर किसी हैंडलर के द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो में देख सकते हैं।
View this post on Instagram
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।