स्कैल्प इंफेक्शन की वजह से बालों में होने लगती है खुजली, इन नुस्खों से पाएं आराम

Scalp Fungus Infection : स्कैल्प पर होने वाली इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं प्रभावी नुस्खों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 4, 2024 2:40 PM IST

Scalp Fungus Infection : स्कैल्प यीस्ट संक्रमण एक फंगल स्किन इन्फेक्शन है, जो कैंडिडा नामक यीस्ट के कारण होता है। यह आपके स्कैल्प पर खुजली, परतदार दाने जैसी परेशानियों को उत्पन्न कर सकता है। कैंडिडा गर्म और अंधेरे वाले वातावरण में बढ़ता और तेजी से पनपता है। इस परेशानी के इलाज के लिए आप कई तरह के शैंपू और केमिकल ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन इससे बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों में स्कैल्प इन्फेक्शन की परेशानी दूर रहे, तो इसके लिए आप नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। नैचुरल उपायों की मदद से फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं स्कैल्प पर इन्फेक्शन होने पर किन आसान नुस्खों का सहारा लें?

सेब का सिरका स्कैल्प इन्फेक्शन से दिलाए छुटकारा

स्कैल्प पर होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप सेब के सिरके का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं, जिससे फंगस की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। अब इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने बालों में लगाएं। कुछ देर बाद बालों को नॉर्मल पानी से साफ कर लें, इससे फंगल इन्फेक्शन की परेशानी काफी हद तक दूर हो सकती है।

टी ट्री ऑयल से छुटकारा दिलाए फंगल इन्फेक्शन

स्कैल्प में होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानीको दूर करने के लिए आप टी ट्री ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक एंटीफंगल एजेंट होते हैं, जो फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकता है। इसका उपयोग आप तेल में मिक्स करके कर सकते हैं। 

स्कैल्प इंफेक्शन दूर करे नारियल तेल

स्कैल्प इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें शक्तिशाली एंटी-फंगल एजेंट होते हैं, जो स्कैल्प पर होने वाली इन्फेक्शन को दूर कर सकते हैं। इसे आप नीम के पत्तों या फिर करी पत्ते के साथ मिक्स करके कर सकते हैं।

Also Read : गर्मियों में सिर में हो रही है खुजली, आंवले में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, दूर होगी परेशानी

लहसुन स्कैल्प इन्फेक्शन से दिलाए राहत

स्कैल्प पर होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। अगर आप फंगल इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो लहसुन के पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। 

नीम के पत्तों से स्कैल्प इन्फेक्शन करें दूर

नीम के पत्तों में प्रभावी रूप से एंटीफंगल गुण होते हैं, यह स्किन पर होने वाली फंगल इन्फेक्शन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आप स्कैल्प पर होने वाले इन्फेक्शन से परेशान हैं, तो नीम के पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source