... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 18, 2020 2:46 PM IST
पफी आईज या शरीर के किसी अंग पर हो कैसी भी सूजन! झट करें ये 5 सरल उपाय और पाएं हर प्रकार की सूजन से छुटकारा
सूजन एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति के किसी भी अंग पर हो सकती है लेकिन जब ये सूजन आंखों के नीचे दिखाई देने लगे तो इसे पफी आईज कहते हैं। हालांकि ऐसा, पैरों, हाथों, तलवों पर भी हो सकता है और कई चीजें हैं, जिनके कारण ऐसा होता है। अगर आप भी लगातार ऐसी ही किसी समस्या यानी की पफीनेस से परेशान रहते हैं फिर चाहे वे आंख हो या हाथ-पैर तो आप ये तरीके अपना सकते हैं।
क्या आपकी आंखों के नीचे सूजन है? जी हां, इस स्थिति को पफी आईज कहते हैं, नींद की कमी, एलर्जी, नमकीन भोजन और धूम्रपान ये सभी कारण पफी आईज का कारण बन सकते हैं। आमतौर पर पफी का मतलब होता है कि एक प्रकार का द्रव आंखों के नीचे एकत्र हो गया है। इसे दूर करने का सबसे आसान घरेलू तरीका है कूल कंप्रेशन। ठंडे पानी से एक साफ कपड़े को गीला करें, इसे बाहर निकालें और कुछ मिनटों के लिए अपनी आंखों की सिकाई करें। सिकाई हमेशा बैठते समय करें, लेटते वक्त नहीं। ज्यादा ठंडक के लिए आप फ्रिज या फ्रीजर में कपड़ा रख कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेडिकल शॉप पर आसानी से उपबल्ध ये क्रीम एक से अधिक काम कर सकती है। यह आपकी में कसावट लाने का काम करती है। इसलिए आप इसका उपयोग अपनी आंखों के नीचे होने वाले पफपन के इलाज के लिए भी कर सकते हैं। इसे मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करें। अगर आपको इसकी गंध बहुत तेज लगती है, तो इसे अपने सामान्य मॉइस्चराइज़र में मिलाकर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें इसे अपनी आंखों में भी बिल्कुल भी न जाने दें। आंखों में जाने से जलन पैदा हो सकती है और तो और आपके चेहरे की हालत और भी ज्यादा खराब हो सकती है।
कभी-कभी घबराहट या सूजन का समाधान ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर भी किया जा सकता है। जब आप डिहाइड्रेटेड होते हैं, तो आपके शरीर की कोशिकाएं और टिश्यू पानी को अवशोषित करते हैं और उस पर पकड़ बना लेते हैं। इसके कारण भी सूजन होने लग जाती है। जैसा ही आप पानी पीते हैं, तो आपकी कोशिकाएं पहले से जमा पानी को छोड़ने लगती हैं और सूजन कम करने में मदद करती हैं।
नमक आपके शरीर में रक्त की मात्रा समेत द्रव के संतुलन को कंट्रोल करने का काम करता है। बहुत अधिक नमक खाने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और आपके शरीर को अतिरिक्त तरल पदार्थ की जरूरत पड़ सकती है। दरअसल नमक में मौजूद सोडियम आपके रक्त वाहिकाओं से पानी खींचता है और उन्हें बढ़ाने का काम करता है। इससे आपका चेहरा, पैर, टखने या तलवों में सूजन आ सकती है। प्रति दिन 2,000 मिलीग्राम से अधिक सोडियम की मात्रा का सेवन न करें । इसका मतलब ये है कि एक चम्मच नमक आपकी संपूर्ण सेहत के लिए काफी है।
कभी-कभी सूजन लंबे समय तक रहने वाली सूजन की बीमारी जैसे अल्सरेटिव कोलाइटिस का संकेत हो सकती है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें फल, सब्जियां और हेल्दी फैट जैसे मोनोअनसैचुरेटेड और ओमेगा -3 फैटी एसिड शामिल हैं, जो सैल्मन और अन्य फैटी मछली में पाए जाते हैं। अन्य अच्छे विकल्पों में डार्क चॉकलेट, ग्रीन टी, हल्दी और अदरक शामिल हैं। इन फूड्स के सेवन से आप शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन को कम कर सकते हैं।