Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महंगी-महंगी क्रीम नहीं ये 5 नैचुरल तरीके चेहरे से हटाएंगे एजिंग! जानें बुढ़ापे के लक्षण कम करने वाले 5 आसान उपाय

कुछ नैचुरल तरीकों की मदद से आप एजिंग को रोक सकते हैं, बस आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जानें 5 तरीके।

महंगी-महंगी क्रीम नहीं ये 5 नैचुरल तरीके चेहरे से हटाएंगे एजिंग! जानें बुढ़ापे के लक्षण कम करने वाले 5 आसान उपाय
महंगी-महंगी क्रीम नहीं ये 5 नैचुरल तरीके चेहरे से हटाएंगे एजिंग! जानें बुढ़ापे के लक्षण कम करने वाले 5 आसान उपाय

Written by Jitendra Gupta |Published : June 11, 2023 12:10 PM IST

उम्र का बढ़ना एक नैचुरल प्रोसेस है, जिसे कोई नहीं रोक सकता लेकिन जब जवानी में चेहरे पर एजिंग के संकेत दिखाई देने लगे तो समझ लीजिए कि दिक्कत शुरू हो चुकी है। बहुत से लोग एजिंग को छिपाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसा कर पाना कोई हंसी-खेल नहीं। जब एंटी एजिंग क्रीम से नहीं बनता तो लोग बोटोक्स ट्रीटमेंट और फिलर्स का सहारा लेते हैं लेकिन ये सब चीजें कुछ वक्त तक अपना असर दिखाती हैं। अब करें तो क्या करें कैसे एजिंग को रोका जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एजिंग को रोकने के कुछ प्राकृतिक उपाय भी हैं? जी हां, कुछ नैचुरल तरीकों की मदद से आप एजिंग को रोक सकते हैं, बस आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं एजिंग को रोकने के कुछ आसान तरीके।

1-स्किन को एक्सफोलिएट करें

क्या आप जानते हैं कि आपकी स्किन की सेल्स रोजाना नई बनती है और डेड स्किन वहीं पर रह जाती है? अगर आप रोजाना अपने चेहरे को एक अच्छे फेस वॉश से नहीं धोते हैं या फिर स्किन को एक्सफोलिएट नहीं करते हैं तो ये डेड स्किन आपके चेहरे पर ही लगी रह जाती है, जो एजिंग को बढ़ाने का काम करती है। इसलिए चेहरे को धोना जरूरी है।

2-एक्सरसाइज करें

अगर आप सोचते हैं कि एजिंग सिर्फ चेहरे पर दिखती है तो आप बिल्कुल गलत हैं। एजिंग आपके पूरे शरीर को प्रभावित करती है इसलिए एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आप फिट और एनर्जेटिक महसूस करते हैं बल्कि आपके शरीर में रक्त का प्रवाह भी बेहतर होता है, जिससे स्किन पर ग्लो आता है।

Also Read

More News

3-नैचुरल कॉस्मेटिक यूज करें

स्किन को एजिंग से बचाने के लिए आपको कैमिकल फ्री उत्पादों से दोस्ती करने की जरूरत है। दरअसल कैमिकल आपकी स्किन में जाकर आपको और तेजी से बूढ़ा बनाने का काम करते हैं। आप नैचुरल अवयव्यों से भरपूर उत्पादों का यूज कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को टाइट बनाने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करेंगे।

4-एंटीऑक्सीडेंट रिच डाइट

एजिंग की वजह है मुक्त कणों से होने वाला नुकसान। जब आपकी स्किन सूरज की रोशनी के संपर्क में आती है तो एजिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसे बचाने का काम करता है एंटीऑक्सीडेंट। एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को तेजी से रिपेयर करनेमें मदद करते हैं और मुक्त कणों से होने वाली क्षति को कम करते हैं। इससे एजिंग का खतरा कम हो जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-घूम्रपान न करें

हम सभी जानते हैं कि सिगरेट और शराब पीना सेहत के लिए कितना हानिकारक है। सिगरेट और शराब दोनों ही आपकी स्किन से ग्लो को छीन लेते हैं और आपको एजिंग का शिकार बनाती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी इन दोनों चीजों को छोड़ दें ताकि एजिंग से आपकी स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे।

About the Author

... Read More