Male hygiene की इन 5 बातों को भूलकर भी न करें इग्नोर! जानें इंफेक्शन के खतरे को दूर करने के लिए असरदार टिप्स

शरीर से आती दुर्गंध, बढ़ी हुई दाढ़ी, बिखरे हुए बाल कुछ ऐसी तमाम चीजे हैं, जो पुरुषों की पर्सनैलिटी को बिगाड़ने का काम करती हैं और इसी वजह से दूसरे लोग उनसे कन्नी काटते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 25, 2022 12:29 PM IST

जितनी साफ-सफाई महिलाओं के लिए जरूरी होती है उतनी ही साफ-सफाई का ख्याल पुरुषों को भी रखने की जरूरत होती है। आप भले हीं घर में रह रहे हों लेकिन डेली रूटीन में आपकी कुछ गलत आदतें आपको बीमार बनाने का काम करती हैं। शरीर से आती दुर्गंध, बढ़ी हुई दाढ़ी, बिखरे हुए बाल कुछ ऐसी तमाम चीजे हैं, जो पुरुषों की पर्सनैलिटी को बिगाड़ने का काम करती हैं और इसी वजह से दूसरे लोग उनसे कन्नी काटते हैं। इस लेख में हम आपके ऐसी 5 साफ-सफाई की आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर हर पुरुष को ध्यान देने की जरूरत है।

पुरुषों के लिए साफ-सफाई के टिप्स

1-बॉडी वॉश जरूरी

आप दिन की शुरुआत नहा-धोकर ही करते होंगे लेकिन जब आप किसी हार्श साबुनया फिर कैमिकल से भरे साबुन से नहाते हैं तो ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इसलिए आप ऐसे किसी बॉडी वॉश का विकल्प चुन सकते हैं, जो आपकी स्किन को नरिश करे और आपको रिफ्रेश दिखाने में मदद करे।

2-गंदे अंडरवियर न पहनें

साफ-सफाई का एक अहम हिस्सा है लेकिन साफ-सफाई के साथ जरूरी है कि साफ कपड़ों का पहनना। नहाने के बाद भूलकर भी गंदा अंडरवियर न पहनें क्योंकि ये आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन का शिकार बना सकता है। साफ अंडरवियर न सिर्फ आपको ताजगी महसूस कराता है बल्कि आप कई गंभीर संक्रमण से भी बच सकते हैं।

3-फ्लॉस

कहते हैं न कि रात का खाना किसी दूसरे को न दिखाना। ये कहावत सौ फीसदी सही है। अगर आपने रात में कुछ ज्यादा गूदेदार खा लिया है तो आपको जरूरत है कि आप फ्लॉस करें। दरअसल फ्लॉस न करने पर अगली सुबह आपकी स्माइल ही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इसलिए फ्लॉस करना न भूलें।

4-दाढ़ी ट्रिम करें

बढ़ी हुई दाढ़ी अक्सर आपकी पर्सनैलिटी को बिगाड़ने का काम करती है, इसलिए जरूरी है कि आप हमेशा अपनी दाढ़ी को ट्रिम करके ही रखें। ट्रिम दाढ़ी आपकी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने में मदद करती है और आपको बेवजह होने वाली चेहरे पर खुजली को भी कम करती है। इसके अलावा आप पिपंल जैसी परेशानियों से भी दूर रहते हैं।

5-डियो लगाना न भूलें

अक्सर कुछ लोगों के पसीने से बहुत ज्यादा बदबू आती है और इसकी वजह से उन्हें दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। इसलिए अगर आपको लगता है कि आपके पसीने से बहुत ज्यादा बदबू आती है तो आप डियोड्रेंट लगाना न भूलें। डियो लगाने से आपको अपनी पर्सनैलिटी को निखारने में मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source