बालों का झड़ना रोक देंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, मिट जाएगा डैंड्रफ का नामोनिशान

अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो यहां हम आपको 5 घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जो इस समस्या से निजात दिलाएंगे।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : May 26, 2023 6:09 PM IST

आपके अच्छे और स्वस्थ बाल आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं। इसलिए महिलाएं अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं। अपने बालों की देखभाल करना उतना ही जरूरी है जैसे हम अपनी त्वचा और स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं। बालों की देखभाल के लिए महिलाएं ज्यादातर सैलून में जाती हैं लेकिन हर बार सैलून का चुनाव करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। इसलिए हमारे पास आपके लिए कुछ प्राकृतिक समाधान है। ऐसी प्राकृतिक सामग्री जो आप अपनी रसोई से उपयोग कर सकते हैं और अपने बालों को चमकदार और स्वस्थ बना सकते हैं।

अदरक

अदरक के जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुणों के कारण यह गले में खराश या सर्दी का इलाज कर सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह बालों से डैंड्रफ की समस्या और खुजली को दूर कर सकता है।

जिंजर वॉटर हेयर स्प्रे: अदरक को अच्छे से पीस लें और उसमें एक कप पानी मिलाएं। अब अदरक के पानी को उबाल ले और इसे रंग बदलने तक पकने दें। अब मिश्रण को ठंडा कर दे और स्प्रे बोतल में छान लें। अब स्प्रे बोतल की मदद से मिश्रण को अपने बालों की जड़ों और स्कैल्प में अच्छी तरह से स्प्रे करें और मालिश करें। 5 घंटे बाद एंटी डैंड्रफ शैंपू से बालों को धो ले। इसके अच्छे रिजल्ट लेने के लिए हर 2 दिन बाद इसका इस्तेमाल करें।

नींबू

नीबू में विटामिन सी भरपूर होती है जो कॉलेजन उत्पादन को बढ़ाकर आपके बालों के विकास को बढ़ावा देता है। यह आपके बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में भी मदद करते हैं। नींबु से बाल टूटने की समस्या को भी कम किया जा सकता है।

नींबू का रस और एलोवेरा: एलोवेरा जेल लेकर उसमें आधा नींबू निचोड़े और एक पतला पेस्ट बना लें। इस मास्क को अपने बालों की जड़ें, स्कैल्प और लंबाई में अच्छी तरह से लगाकर मालिश करें। 20 मिनट के बाद शैंपू से बालों को धो लें। यह मास्क बालों में जमी गंदगी, डैंड्रफ और तेल को साफ करने में भी कारगर माना जाता है।

अंडे

अंडे बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें बायोटीन और फोलेट जैसे प्रोटीन भरपूर होते हैं जो आपके बालों को पोषण देकर मजबूत करते हैं। अंडे की जर्दी से आपके बालों को बाउंसी और सॉफ्ट किया जा सकता है।

अंडा और दही मास्क: दो अंडो की जर्दी लें और इसमें थोड़ा दही और कुछ बूंदे शहद की मिलाएं । इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर अपने बालों की जड़ों, स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू से बालो को धो लें। इससे आपके बाल हल्के और सॉफ्ट होते हैं।

प्याज का रस

प्याज को बालों के झड़ने की समस्या में बेहद उपयोगी माना गया है। यह आपके बालों के विकास को बढ़ावा देता है। प्याज में सल्फर की मात्रा भरपूर होती है जो बालों के टूटने और पतले होने को कम करती है। प्याज से बाल स्वस्थ और चमकदार होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होने के कारण यह बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है।

प्याज का रस और जैतून का तेल: एक भाग प्याज का रस और उसमें दो भाग जैतून का तेल अच्छी तरह से मिला ले। थोड़ा गर्म करने के बाद इसे अपने बालों पर लगाएं और मालिश करें। कुछ देर बाद बालों को अच्छे से धो लें। यह आपके सुस्त और बेजान बालों को पोषण प्रदान करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source