चेहरे पर माता के काले निशान को कैसे हटाए? इन 5 घरेलू नुस्खों से हटाएं काले जिद्दी निशान

ऐसा बहुत से लोगों के साथ हो चुका है कि चिकन पॉक्स के निशान को हटाने के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। अगर ये निशान चेहरे पर अभी भी हैं तो आप इन 4 घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें हल्का कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 14, 2021 4:41 PM IST

आपने अक्सर गौर किया होगा कि आपके आस-पास रहने वाले लोगों को चिकन पॉक्स हो जाते हैं, जिसे हिंदी भाषा में माता भी कहते हैं। आपने देखा होगा कि कुछ दिनों में हम इससे ठीक हो जाते हैं लेकिन इसके निशान आपके चेहरे को बदसूरत (home remedies to remove dark spot) बनाने के लिए काफी हैं। ऐसा बहुत से लोगों के साथ हो चुका है कि चिकन पॉक्स के निशान को हटाने के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। बहुत से लोगों के चेहरे पर निशान कई सालों तक रह जाते हैं, जिन्हें हटाने के लिए वह तरीके और ब्यूटी प्रोडक्ट भी अपनाते हैं लेकिन इसका कुछ असर दिखाई नहीं देता है। अगर ये निशान आपके या फिर आपके किसी रिश्तेदार के चेहरे पर अभी भी हैं तो आप इन 4 घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें हल्का (home remedies to remove dark spot)कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये नुस्खे।

चेहरे और गर्दन पर से काले धब्बे और निशान हटाने के तरीके (home remedies to remove dark spot)

एलोवेरा जेल

अगर आपके चेहरे और गर्दन पर चिकन पॉक्स या फिर काले निशान (home remedies to remove dark spot) हैं तो आप सुबह और शाम प्राकृतिक एलोवेरा जेल को सीधे इन डार्क स्पॉट्स पर लगा सकते हैं। जब ये जेल सूख जाए तो फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। उसके बाद आप अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर का उपयोग भी कर सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

चेहरे के जिद्दी काले निशानों को हटाने के लिए आप एक कटोरी में बराबर मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर और पानी को मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और काले निशानों पर लगाएं। आप चाहे तो इस मिश्रण में नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। चेहरे पर इस मिश्रण को लगाने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें । जब ये मिश्रण अच्छी तरह से सूख जाए तो फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें । उसके बाद मॉइस्चराइजर का प्रयोग कर चेहरे की नमी बरकरार रखें।

छाछ

जी हां, छाछ। छाछ आपके चेहरे के काले धब्बों को दूर करने में मदद कर सकती है। इसे प्रयोग करने के लिए आपको सिर्फ 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर छाछ लगाकर छोड़नी है। चेहरे (home remedies to remove dark spot) पर इसके सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें और उसके बाद मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।

नींबू

नींबू को उसके कई गुणों के लिए जाना जाता है और ये चेहरे की रंगत सुधारने में मदद करता है। चेहरे पर से काले निशान को हटाने के लिए नींबू का एक टुकड़ा लें और धीरे-धीरे चेहरे पर कम से कम 10 मिनट सुबह और शाम रगड़ें। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच पानी या गुलाब जल मिलाकर सूती कपड़े को उसमें डुबोकर काले स्पॉट्स पर लगाएं। दो महीने के अंदर-अंदर आपको इन काले निशानों को हल्का करने में मदद मिलेगी।

पपीता

चेहरे के काले निशान को हटाने के लिए आपको पपीता भी काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इस नुस्खे को करने के लिए हरे पपीते के बीजों को निकाल लें। पपीते के गूदे को एक ब्लेंडर में डालें और एक महीन पेस्ट बना लें। इसे सुबह शाम अपने चेहरे और गर्दन (home remedies to remove dark spot)पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें । इसके सूखने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। आपको स्किन में कुछ ही दिनों में अंतर आता दिखाई देगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source