... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 11, 2021 1:57 PM IST
शैम्पू चुनते वक्त भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, गंजा बना सकती है ये गलतियां फिर चाहे लड़के हो या लड़कियां
शाइनी और सिल्की बाल किस लड़की या लड़के को पसंद नहीं लेकिन क्या सभी अपने बालों को शाइनी और सिल्की बना सकते हैं। बालों को हेल्दी रख पाना बहुत मुश्किल होता है और बालों के झड़ने के बाद दूसरे लोगों से मिलने वाले कमेंट तो दिल टोड़कर रख देते हैं। आपको खुद ही बालों का झड़ना अजीब सा लग सकता है। अगर आप सोचते हैं कि महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स से बालों का झड़ना बचाया जा सकता है तो आप बिल्कुल गलत हैं। बालों के झड़ने के पीछे छिपा है आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले शैम्पू का चुनाव। एक सर्वे के अनुसार, करीब 10,000 से ज्यादा लोगों ने बालों का शैम्पू चुनते वक्त गलती करने की बात स्वीकारी है। आइए जानते हैं कौन सी हैं गलतियां।
अगर आपके शैम्पू के लेबल पर अनियोनिक सल्फेट्स जैसा कुछ छपा है तो समझ जाइए कि आपके बालों की सेहत खतरे में है। ये केमिकल बालों पर प्रतिकूल प्रभाव छोड़ता हैं, जिससे बाल बहुत घुंघराले हो जाते हैं। इसके अलावा ये एक शक्तिशाली क्लींजर है, जो बालों की क्यूटिकल परत को हटा सकता है, जिससे बाल रूखे हो जाते हैंऔर टूटने लग जाते हैं।
अगर आप कार्बनिक और हर्बल तत्वों वाला शैम्पू यूज करते हैं तो ये आपकी स्कैल्प के पीएच लेवल को असंतुलित कर सकता है। हमारी स्कैल्प का पीएच लेवल 4.5-5.5 के बीच होना चाहिए। इसलिए ऐसे किसी भी उत्पाद को न खरीदें, जिसमें बहुत सारी हर्बल सामग्री हो।
अबरेजिव युक्त शैम्पू का उपयोग निश्चित रूप से किसी भी व्यक्ति के लिए एक समस्या है। एब्रेसिव बालों से ग्रीस हटाने का एक पुराना तरीका है, लेकिन यह बालों के क्यूटिकल्स के खराब करने का काम करता है, जिससे उन्हें उचित पोषण अवशोषण में बाधा होती है।
शैंपू करते समय सबसे आम गलती जो ज्यादातर लोग करते हैं वो ये होती है कि आप बालों पर बहुत तेज हाथ चलाते हैं या फिर बालों को गंदे कपड़े से ज्यादा खराब तरीके से रगड़ते हैं। गीले होने पर बाल बहुत ही सेंसेटिव हो जाते हैं और 5 गुना अधिक नाजुक बन जाते हैं। इसलिए शैंपू करते समय सावधानी बरतें।
शैंपू में विभिन्न प्रकार के तत्व होते हैं जो आपके बालों के लिए अच्छे भी हो सकते हैं और नहीं भी। ग्लिसरीन, ऑयल, सिलिकॉन और केराटिन की मात्रा की जांच जरूर करें। अगर आपके बाल फिजी, उलझे हुए या फिर दोमुंहे हैं तो ये सभी सामग्री दूसरी सामग्रियों के मुकाबले ज्यादा होनी चाहिए। अगर ये सामग्री आप सीधे बालों पर यूज करते हैं तो यह बालों को अधिक चिकना बना सकती है और पोषक तत्वों को बालों में प्रवेश करने से रोकती हैं।