... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 7, 2021 2:46 PM IST
जवानी में नहीं दिखना बूढ़ा तो ये 5 काम आज से कर दें शुरू, स्किन अंदर से होने लगेगी जवां
आपने गौर किया होगा कि इन दिनों ज्यादातर युवा लड़कों और लड़कियों के चेहरे पर वो चमक नहीं दिखाई देती, जो आज से 20 साल पहले के लड़कों-लड़कियों के चेहरे पर होती थी। इसके अलावा शरीर का स्वस्थ दिखाई देना और दूसरी चीजें जैसे लंबे-काले घने बाल और चेहरे पर पिंपल्स, झुर्रियां, फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं अब आम हो चुकी हैं। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कौन-कौन से कारक छिपे हो सकते हैं? इसके पीछे न कहीं न कहीं हमारा खान-पान पूर्ण रूप से जिम्मेदार है साथ ही व्यस्त और खराब जीवनशैली ने लोगों को समय से पहले बूढ़ा बनाने का काम किया है। अगर आपके भी चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियों ने अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है तो ये तरीके आपको समय से पहले बूढ़ा होने से बचाएंगे।
आपको हमेशा शुद्ध, सात्विक और शाहकारी भोजन ही करना चाहिए। इसके अलावा कम मिर्च-मसाले और तले हुए भोजन से परहेज करना ही आपके लिए बेस्ट होगा। कहा जाता है कि आप जैसा खाओगे वैसा ही दिखोगे और जैसा पानी पियोगे वैसी ही आपकी वाणी होगी। इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान देनाबहुत ही जरूरी हो जाता है।
1-नाश्ते में आपको एक कटोरा यानी 400 ग्राम फल खाने चाहिए और सुबह के वक्त अन्न खाने से बचें।
2-दोपहर के भोजन से पहले 250 ग्राम सलाद खाएं। खाने में अधिक घी, ज्यादा प्रकार की सब्जियां खाने से बचें। नमक, मिर्ची के मसले को सीमित करें। भोजन के साथ छाछ का प्रयोग करें। खाने के 1 घंटे तक पानी न पियें |
दरअसल खाना खाने के बाद आपको उसे पचाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। इससे बचने के लिए आप खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलें। आप खाना खाकर थोड़ी देर वॉक कर सकते हैं या फिर ऑफिस जाते वक्त सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। खाना खाकर तुरंत बैठना आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है।
अपनी सेहत का ख्याल रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि शाम को खाना थोड़ा हल्का खाएं। आपका खाना ऐसा होना चाहिए, जो सुपाच्य हो। मतलब आप जो भी खाएं वो ऐसा होना चाहिए, जो जल्दी से पच जाए ताकि आपको अगली सुबह गैस, पेट फूलने जैसी समस्या का अहसास न हो। पेट की समस्याओं से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप शाम को हल्का खाना खाएं और हेल्दी रहें।
हमेशा जवां रहने के लिए जरूरी है कि आप सदा खुश रहें, और चिंता से दूर रहें। ऐसा कहा जाता है कि चिंता, चिता के संमान। डॉक्टर्स भी मानते हैं कि हमारा चेहरा तब मुर्झाया हुआ लगता है जब मानसिक रूप से परेशान होते हैं और 80 % बीमारियों का कारण मानसिक तनाव ही है। आप खुश रहेंगे, संतुष्ट रहेंगे तो चेहरा फूल की तरह खिलता रहेगा और सदा जवान दिखेंगे।