... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 25, 2019 6:19 PM IST
लंबे बालों को झड़ने से बचाने वाले 5 आसान उपाय. ©pixabay
लंबे बालों की देखभाल करना आसान नहीं होता है. बाल अगर लंबे हों तो बाल झड़ने का डर भी सबसे ज्यादा होती है. बालों को झड़ने से बचाने के लिए विशेष हेयर केयर की जरूरत होती है. वायु प्रदूषण की वजह से भी बालों के गिरने और झड़ने की समस्या होने लगी है. शरीर में पोषक तत्व व विटामिन की कमी से भी बाल झड़ते हैं. हम यहां पर लंबे बालों कि देखभाल के लिए 5 खास तरीकों के बारे में बता रहे हैं. इन 5 तरीकों से आप लंबे बालों को झड़ने से रोक सकते हैं.
बालों की मजबूती के लिए रोजाना कंघी करना और उनको बांधना जरूरी है. लेकिन बालों को बहुत ज्यादा टाइट बांधने से जड़ें कमजोर होने लगती है. लंबे बालों के झड़ने का यह भी एक कारण हैं. अब जब भी अपने बाल बांधे तो उनको हल्का टाइट ही करें. बालों को आराम की जरूरत भी होती है, इसके लिए दिन में कुछ घंटे के लिए बालों को खुला भी छोड़कर रखें.
कई बार जल्दबाजी में महिलाएं अपने बालों को जल्दी-जल्दी कंघी करती हैं. यह बालों के लिए खतरनाक है. क्योंकि अगर बालों को आप ऐसे ही कंघी करती रहें तो बाल तेजी से झड़ने लगते हैं. बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें. गीले बालों पर कंघी करने से बचें.
रात में सोने से पहले कुछ महिलाएं बाल को खोलकर सोती हैं. ऐसा करना बालों के लिए ठीक नहीं होता है. अगर आप भी बालों को रात में खोलकर सोती हैं, तो बालों का झड़ना तेज हो जाता है. रात में बाल हमेशा बांधकर सोएं.
लंबे बालों के लिए ऑयल मसाज बेहद जरूरी होता है. वैसे तो सभी तरह के बालों के लिए तेल की जरूरत होती है. लेकिन लंबे बालों के लिए तेल की ज्यादा जरूरत होती है. अगर आप रोजाना तेल नहीं लगा सकती हैं, तो सप्ताह में 3 दिन जरूर लगाएं.
बालों कि देखभाल में सबसे जरूरी बात यह होती है कि आप अपने बालों में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल कितना करती है. क्योंकि बालों में ज्यादा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाने से उनकी चमक चली जाती है. आजकल हेयरस्प्रे का चलन भी बहुत ज्यादा है. इससे बाल रूखे होने लगते हैं.