ब्लैकहैड्स से परेशान? घर पर इन 5 चीजों से बिना दर्द के निकालें काले जिद्दी दाग

ब्लैकहैड्स को हटाने के लिए आप फेशियल या नोज स्ट्रिप को चुनने के बजाय, प्राकृतिक रूप से भी छुटकारा पा सकते हैं। लेख में जानें ऐसे 5 तरीके, जो बिना दर्द के निकाल फेंकेंगे काले जिद्दी दाग।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : December 1, 2020 3:22 PM IST

ब्लैकहैड एक ऐसी समस्या है, जो किसी के भी चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ने का काम करती है। इसके साथ ही इसे निकालना किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी और दर्दभरा होता है। दरअसल ब्लैकहैड्स मूल रूप से त्वचा के छिद्र होते हैं जो मृत त्वचा और तेल से चिपक जाते हैं, और काले जिद्दी दाग के रूप में चेहरे पर दिखाई देने लगते हैं। इनका काला रंग हवा के संपर्क में आने से होता हैं। ब्लैकहैड्स को हटाने के लिए आप फेशियल या नोज स्ट्रिप को चुनने के बजाय, प्राकृतिक रूप से भी छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 प्राकृतिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लैकहेड्स को हटाने में आपकी मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये तरीके।

बेकिंग सोडा

मुंहासे से लड़ने के अलावा, बेकिंग सोडा जिद्दी ब्लैकहैड्स को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इस उपाय को करने के लिए बस आपको दो बड़े चम्मच पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना है। इस पेस्ट को लगभग 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और बाद में गुनगुने पानी से धो लें। बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है और इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण जलन और संक्रमण की संभावना को भी दूर रखते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। जब इसे चेहरे पर लगाया जाता है, तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट आपके चेहरे की अशुद्धियों को दूर कर ब्लैकहेड्स को साफ करने में मदद करते हैं। आपको बस इतना करना है कि पानी के साथ ग्रीन टी की सूखी हरी पत्तियों का एक बड़ी चम्मच मिलानी है और इसका एक मोटी पेस्ट बना लेना है। इसे वहां लगाएं, जहां ब्लैकहैड्स हों, लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें।

अंडे का सफेद भाग

ब्लैकहैड्स को दूर करने का यह एक बेहद ही आसान और सबसे प्रभावी तरीका है। इस उपाय को करने के लिए आपको बस एक बड़े चम्मच शहद में अंडे का सफेद भाग मिलाना है। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे पूरी तरह से सूखने दें। सूखने के बाद इस पेस्ट को पानी से धो लें। ये नुस्खा बेहद ही प्रभावी है, दरअसल अंडे का सफेद भाग छिद्रों को कसने में मदद करता है और सीबम का उत्पादन आसान बनाता है, जो कि ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करते हैं। वहीं शहद त्वचा को गहराई से पोषण देता है, जिससे स्किन नरम और कोमल हो जाती है।

टमाटर

टमाटर ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। आपको बस रात में सोने से पहले प्रभावित हिस्से पर टमाटर का गूदा लगाना है और अगली सुबह चेहरे को धो लेना है। टमाटर में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण ब्लैकहेड्स को सुखाने का काम करते हैं। साथ ही, टमाटर एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर भी है, जो छिद्रों को बंद करने में मदद करते हैं।

दालचीनी पाउडर

इस उपाय का इस्तेमाल ब्लैकहेड्स को रोकने और हटाने के लिए किया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। आप इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं, और इसे साफ पानी से धो लें। दालचीनी छिद्रों को कसने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है। नींबू का रस एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरा होता है जो मुंहासे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से लड़ने में मदद करते हैं।