कैसे भी हो स्किन टेक्सचर ठीक हो जाएगा, जानें स्किन टेक्सचर के हिसाब से फेस मास्क और बढ़ाए खूबसूरती

क्या आप जानना चाहता हैं कि ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए सबसे सरल, किफ़ायती और झटपट बनने वाली रेसिपी घर पर यूज की जा सकती है? जानिए कैसे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 20, 2021 8:15 PM IST

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी दिखे लेकिन कितने लोग वास्तव में ऐसा कर पाते हैं इसका पता लगाना मुश्किल है। जी हां, सभी चाहते तो हैं लेकिन पाएं कैसे ये सबसे बड़ा सवाल है। ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए लोग ढेर सारा रुपया खर्च करते हैं लेकिन फिर भी स्किन वैसी ही रहती है। क्या आप जानना चाहता हैं कि ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए सबसे सरल, किफ़ायती और झटपट बनने वाली रेसिपी घर पर यूज की जा सकती है? अगर हम आपको आपकी स्किन के मुताबिक ऐसे मास्क के बारे में बताए जो इस उमस भरे मौसम में आपकी स्किन के लिए बिल्कुल परफेक्ट हो तो कैसा रहेगा?

ये फेस पैक आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ मुंहासों को दूर करने में मदद करेंगे। इसके अलावा ये फेस पैक आपके चेहरे को प्राकृतिक चमक भी प्रदान करेंगे। इन फेस पैक को बनाने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। आप घर पर मौजूद इन चीजों से ये पैक बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये पैक।

1. ड्राई स्किन के लिए

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आधा केला लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर ½ खीरे को भी इसी तरह काट लें। इन दोनों को एक साथ पीसकर इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट में 2-3 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाएं और बस तैयार है आपका ड्राई स्किनके लिए हाइड्रेटिंग मास्क।

2. ग्लोइंग स्किन के लिए

इस फेस मास्क को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच बिना फ्लेवर का ग्रीक योगर्ट लें और उसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर और 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। इन सभी को धीमे हाथ से मिलाएं और बस तैयार है आपका ग्लोइंग फेस पैक। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से फेस को धो लें।

3. कोमल त्वचा के लिए

इस फेस मास्क को बनाने के लिए 3 चम्मच ओट्स का पाउडर लें और 1 चम्मच गुलाब जल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को मिलाएं। इस पैक के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

4. एंटी-एजिंग स्किन के लिए

इस फेस मास्क को बनाने के लिए गाजर को ग्राइंडर में डालकर उसमें 2-3 चम्मच दूध डालें। दोनों सामग्रियों को पीसकर एक मुलायम पेस्ट बना लें। पेस्ट को एक कांच के कंटेनर में स्टोर करें और 2 चम्मच बिना स्वाद वाला दही डालें और इन सभी को अच्छी तरह मिलाने के बाद आपका एंटी-एजिंग स्किनमास्क बिल्कुल तैयार है।

5. मुंहासे वाली स्किन के लिए

इस फेस मास्क को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच शहद में 1 चम्मच चावल का पाउडर और 2-3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं और बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 3-4 बार दोहराएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source