... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 23, 2023 5:38 PM IST
बालों का झड़ना होगा बंद जब घर में बनाकर लगाएंगे ये 5 होममेड हेयर मास्क, जानें बालों के लिए हेल्दी हेयर मास्क
Hair mask for Hair Growth : बालों का झड़ना कई वजह से हो सकता है और आपका खराब खान-पान इसकी सबसे बड़ी वजह है। डाइट में पोषक तत्वों की कमी कहीं न कहीं आपके बालों के टूटने की सबसे बड़ी वजह है। हालांकि कई बार जेनेटिक, हार्मोन असंतुलन, स्ट्रेस, बीमारी, बालों पर गर्म टूल का यूज, दवाएं और प्रदूषण जैसे कारक भी बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह बनते हैं। झड़ते बालों को बचाने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये इतने फायदेमंद साबित नहीं होते जितना कि लोग चाहते हैं। अगर आप भी झड़ते बालों की समस्या का शिकार हैं तो आप घर पर खुद से भी कुछ उपाय कर सकते हैं। इन उपायों में हेयर मास्क (Hair mask) का यूज शामिल है। आप सोच रहे होंगे कि कौन सा हेयक मास्क ज्यादा फायदेमंद है तो आपको बताते हैं बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क (Hair mask for Hair in hindi)। इन हेयर मास्क को आप खुद से भी तैयार कर सकते हैं।
प्रोटीन से भरा अंडा आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है और इसमें जैतून का तेल बालों के लिए बूस्टर का काम करता है। आप एक चम्मच जैतून के तेल में एक अंडे का पीला वाला भाग अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को बालों से लेकर जड़ों पर लगाएं। 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
बालों की ग्रोथ बढ़ाने में एलोवेरा काफी फायदेमंद है। आपको इस मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा को एक चम्मच शहद में अच्छी तरह से मिला लेना है। इस मिश्रण को अपने बालों से लेकर जड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
कई शोध और अध्ययन में ये साफ हो चुका है कि प्याज का रस बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इस मास्क को बनाने के लिए आप प्याज को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें और उसे निचोड़कर उसका रस निकाल लें। इस रस को बालों और जड़ों पर लगाएं और 30 मिनट तक बालों पर ही लगा छोड़ दें। आधे घंटे बाद हल्के शैंपू से बालों को धो लें।
गुड़हल के मास्क के बारे में आपने शायद ही सुना हो लेकिन ये मास्क आपके बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद है। आप गुड़हल के फूल की कुछ पत्तियों को ब्लैंडर में डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों और जड़ों पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा छोड़ दें। अब इसे साफ पानी से धो लें।
नारियल की हर चीज अपने आप में संपूर्ण होती है और अगर नारियल के दूध का बालों पर इस्तेमाल किया जाए तो ये चमत्कार कर सकता है। नारियल के दूध और शहद को एक बराबर मात्रा में अच्छे से मिलाकर बालों पर लगाएं। आप इस मिश्रण को जड़ों पर लगाना न भूलें। 30 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें।