आंखों में गुलाब जल डालने से ठीक हो जाती हैं ये 5 समस्याएं, जानिए आंखों के लिए गुलाब जल के फायदे

गुलाब जल को आमतौर पर त्वचा में निखार लाने के लिए प्रयोग किया जाता है मगर यह आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी है यह बात बहुत कम लोग जानते हैं तो आइए जानते हैं गुलाब जल आंखों के लिए किस तरह से प्रभावी है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 11, 2022 11:23 AM IST

गुलाब जल (Rose Water) हमारी स्किन और आंखों के लिए काफी लाभदायक होता है। यह हमारी लम्बे समय तक स्क्रीन देखने से दुखने वाली आंखों को राहत पहुंचाता है। हालांकि बाजार में मिलने वाला गुलाब जल वैसे लाभ नहीं दे पाएगा जैसे घर में तैयार किया गया ताजा गुलाब जल देता है। गुलाब जल आंखों की सूजन कम करता है और आपकी आंखों की थकान इसे प्रयोग करने से तुरंत उतार जायेगी। आप चाहें तो घर पर भी गुलाब जल बना सकते हैं। आइए जानते हैं गुलाब जल के लाभ।

आंखों के लिए गुलाब जल के फायदे - Rose Water Benefits For Eyes

आंखों को ठंडक देता है

गुलाब की पंखुड़ियों और बाकी हिस्सों में फ्लेवेनॉयड और टर्पनीज होते हैं। गुलाब में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी डिप्रेसेंट गुण होते है। गुलाब जल को आंखों पर लगाने से तुरंत आंखों में रिलैक्स महसूस होता है।

रेडनेस दूर करने में सहायक

अगर आपकी आंखों या अन्य स्किन का भाग लाल रहता है तो इस इरीटेशन को कम करने के लिए आप गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। गुलाब में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसकी वजह से स्किन को राहत मिलती है और रेडनेस दूर होती है।

डार्क सर्कल्स कम करने में सहायक

डार्क सर्कल्स से आज के समय में हर कोई परेशान है। अगर थकी हुई और बेजान आंखों पर गुलाब जल का प्रयोग नियमित रूप से किया जाए तो डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं और आपकी आंखों में एक चमक देखने को मिलती है।

ठंडक देने वाला आई वाश की तरह काम करता है

बहुत से लोग गुलाब जल को एक आई वाश के तौर पर भी प्रयोग करते हैं। जो लोग लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं वह अपनी आंखों से थकान मिटाने के लिए गुलाब जल से आंखें धो लेते हैं जिस कारण आंखों को काफी रिलैक्स और चैन महसूस होता है।

आंखों से डस्ट पार्टिकल्स दूर करता है

कई बार आंखों में कुछ डस्ट पार्टिकल्स घुस जाते हैं जो हमारी उंगलियों या सादे पानी से इतनी आसानी से नहीं निकल पाते हैं। इसके लिए आपको आंखों में कुछ बूंदें गुलाब जल की डालनी हैं और आंखों से सारा गंद बाहर निकल आएगा।

अगर आप गुलाब जल को आंखों लिए प्रयोग में लाना चाह रहे हैं तो एक बार अपने चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें। क्योंकि या किसी प्रकार की बीमारी में प्रभावी है इस बात की पुष्टि नहीं होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source