देशी घी बालों की समस्या का है रामबाण इलाज, जानें कैसे करें प्रयोग

आपको जानकर हैरानी होगी की देशी घी हमारे हेल्थ के साथ-साथ बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 14, 2018 7:13 PM IST

बदलती लाइफ स्टाइल और खान-पान ने हेल्थ को बहुत नुकसान पहुंचाया है। ज्यादातर लोग डाइटिंग के चक्कर में देशी घी का सेवन बंद कर देते हैं। भारतीय खान-पान में देशी का बड़ा महत्व है। ऐसा नहीं है कि इसका सिर्फ महत्व बस है, इसके कई फायदे भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की देशी घी हमारे हेल्थ के साथ-साथ बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं देशी घी के प्रयोग से कैसे बालों के सफेद होना और झड़ने जैसी समस्याओं को रोका जा सकता है।

बालों को सफेद होने से बचाता है

आजकल उम्र से पहले बालों का सफेद होना आम बात है. इसके कई कारण है जैसे पॉल्यूशन, हेल्दी डाइट का ना होना, केमिकल भरे प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल. इससे बचने के लिए हफ्ते में 1 बार घी से बालों की अच्छे से मसाज करें. मसाज के बाद सिर को तौलिए से ढकें और 30 मिनट बाद बालों को धो लें. घी में मौजूद विटामिन A, D, K और E बालों को वक्त से पहले सफेद होने से रोकेगी. साथ ही पॉल्यूशन से बालों को बचाएं, हेल्दी खाना खाएं और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें ।

बालों का झड़ना रोके

विटामिन डी की कमी से बाल झड़ते हैं. इसीलिए अपने खाने में विटामिन डी का खास ख्याल रखें. साथ ही घी से सिर में मालिश भी करें । अपने रेगुलर तेल के बजाय घी का इस्तेमाल करना शुरू करें. हफ्ते में एक बार और महीने में 4 बार घी से बालों की अच्छे से मसाज करें. एक महीने में ही आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

डैंड्रफ से मिलता है छुटकारा 

Deshi-Ghee-for-hair

सर्दी हो या गर्मी डैंड्रफ किसी भी मौसम हो सकता है. इससे बचने के लिए हल्के गुनगुने घी से सिर की मसाज करें. इससे स्कैल्प नरिश होगी, जिससे ड्राय स्कैल्प की परेशानी खत्म होगी और कुछ ही मालिश में डैंड्रफ की परेशानी भी दूर हो जाएगी. हफ्ते में 15 से मिनट की मसाज डैंड्रफ और उससे होने वाली सिर की खुजली को हमेशा के लिए गायब कर देगी ।

हेयर कंडीशनर की जरूरत नहीं 

बालों के लिए घी से बेहतर और कोई कंडीशनर नहीं. आपको इसकी खूशबू ज्यादा पसंद ना आए लेकिन इसका फायदा देख आप खुश हो जाएंगे. केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स से डैमेज हुए बालों में घी फिर से जान डाल देगा ।

प्रदूषण से बचाता है 

बाल सिर्फ केमिकल से ही नहीं बल्कि सूरज की हानिकारक रोशनी और प्रदूषण से भी डैमेज होते हैं. इन वजहों से स्प्लिट एंड्स, बालों का रूखा होना, टूटना जैसी परेशानियां शामिल हैं। इन सबसे बचने का इलाज है घी इसकी हफ्ते में एक बार मालिश, बालों में जान वापस डालने का काम करती है ।

चित्रस्रोत- Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.