आइब्रो को मोटा और घना बनाने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू नुस्खे, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Thick Eyebrows Tips in Hindi: हद से ज्यादा पतली आइब्रो को काला और घना बनाने के लिए अब आपको पार्लर या फिर महंगे ट्रीटमेंट करवाने की जरूरत नहीं है। कुछ खास तरीकों से मसाज करके आप उन्हें मोटा बना सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 18, 2023 4:47 PM IST

एक अच्छी आइब्रो खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। लेकिन एक अच्छी, काली और घनी आइब्रो हर किसी की हो, ऐसा जरूरी नहीं है। तो इसके लिए आप क्या करेंगी? शायद पार्लर जाएं या कुछ और तरीका अपनाना पड़े। अगर आप भी उनमें से हैं, जो अपनी आइब्रो को काली और घनी दिखाने के लिए पार्लर पर या फिर महंगे ट्रीटमेंट पर निर्भर हैं, तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है। आप इन सब के बिना कुछ खास तरीकों से अपनी आइब्रो को काली और घनी बना सकती हैं। वो तरीके क्या हैं, चलिए जान लेते हैं।

आइब्रो घनी और काली करने के तरीके - Thick Eyebrows Tips in Hindi

कच्चा दूध

कच्चे दूध की मदद से आइब्रो की अच्छी ग्रोथ करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एक चम्मच कच्चे दूध को रुई में भिगोकर आइब्रो में लगाएं और फिर मसाज करें। रिजल्ट खुद नजर आएगा।

आरंडी का तेल

आइब्रो को घाना और नेचुरल लुक देने के लिए आइब्रो की स्कैल्प में आरंडी के तेल से मसाज करें। इससे ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।

एलोवेरा जेल

जल्द ही आइब्रो को काली और घनी करना चाहती हैं, तो एलोवेरा जेल से उनकी मसाज करें। एक दिन में दो से तीन बार मसाज करने से अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।

नारियल का तेल

नारियल के तेल के अनगिनत फायदे होते हैं। जितना पोषण वो सिर के बालों को देता है, ओतना ही पोषण भरा आइब्रो के लिए भी होता है। नारियल के तेल से आइब्रो की मसाज करने से वो काली और घनी हो जाएगी।

प्याज का रस

बालों की अची ग्रोथ के लिए प्याज का रस लगाने की सलाह दी जाती है। एक से दो बार अगर प्याज के रस से आइब्रो की मसाज की जाए तो वो जल्दी ही घनी हो जाएगी।

ऑलिव ऑइल

अगर आइब्रो काफी पतली और हल्की है तो नियमित रूप से आइब्रो पर ऑलिव ऑइल लगाक्र मसाज करें। ऐसा करने से आइब्रो के बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी और वो मोटी नजर आने लगेगी।

तो इन तरीकों की मदद से आप अपनी पतली और हल्की आइब्रो को मोटी, काली और घनी बना सकती हैं। ये सभी तरीके देसी नुस्खे हैं तो रसोई में आसानी से मिल जाएंगे। जिनसे किसी तरह का कोई भी साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source