चेहरे पर बढ़ती झुर्रियों और झाइयों को कम करने के लिए फॉलो करें ये 5 एंटी-एजिंग स्किनकेयर टिप्स, लौटेगी जवानी और आएगा निखार

कौन नहीं चाहता कि उसकी स्किन हेल्दी दिखे और वे अपने से कम उम्र के लोगों की ही तरह जवां दिखे। इस प्रयास में लोग गूगल करते हैं और हर हफ्ते अपनी अलमारियों को अलग-अलग स्किनकेयर उत्पादों से भरते हैं। हालांकि सभी के लिए यह पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है कि कौन सा ब्यूटी रूटीन और उत्पाद आपके लिए सबसे अच्छा तरीके से काम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 22, 2020 2:36 PM IST

गलत खान-पान और बदलती जीवन ने हमारी जिंदगी को इस कदर प्रभावित किया है कि 30 के बाद ही कुछ लोगों के चेहरे पर बुढ़ापा सा झलकने लगता है। न चाहते हुए भी लोग आपसे पूछ ही लेते हैं कि आपकी क्या उम्र होगी। ऐसे कहना बिल्कुल भी गलत नहीं कि हम एक ऐसे माहौल में जी रहे हैं, जहां हम जवां दिखने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। और कौन नहीं चाहता कि उसकी स्किन हेल्दी दिखे और वे अपने से कम उम्र के लोगों की ही तरह जवां दिखे। इस प्रयास में लोग गूगल करते हैं और हर हफ्ते अपनी अलमारियों को अलग-अलग स्किनकेयर उत्पादों से भरते हैं। हालांकि सभी के लिए यह पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है कि कौन सा ब्यूटी रूटीन और उत्पाद आपके लिए सबसे अच्छा तरीके से काम कर सकते हैं। हालांकि सभी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि हम एजिंग को बढ़ने से रोक नहीं सकते हैं लेकिन उचित देखभाल के साथ हम आसानी से उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों में विलंब ला सकते हैं। आप इन आसान टिप्स को फॉलो कर अपने चेहरे की बढ़ती झुर्रियों और झाइयों को कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये ब्यूटी टिप्स।

ये ब्यूटी टिप्स आपकी स्किन को रखेंगे सालों-साल जवां

क्लींज और मॉस्चराइज

हेल्दी स्किन पाने के लिए क्लींजिंग सबसे जरूरी स्किनकेयर टिप्स में से एक है। चेहरे में छिपी गंदगी से छुटकारा पाने के लिए एक जेंटल क्लीन्जर का उपयोग करें। अगर आपका फेस वॉश एक हाई पीएच क्लींजर है, तो त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करने के लिए टोनर का उपयोग करना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्लींजिंग और टोनिंग के बाद आप अपनी स्किन को कोमल बनाए रखने के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर का उपयोग जरूर करें।

सीरम को चेहरे पर रगड़े नहीं

एंटी-एजिंग स्किन प्रोडक्ट जैसे सीरम का उपयोग करते समय आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप चेहरे पर ऐसे प्रोडक्ट को रगड़ें नहीं। चूंकि इन प्रोडक्ट में हाई एक्टिव कंसरटेशन होता है इसलिए उन्हें अच्छी तरह से अवशोषित करने की जरूरत होती है। इसके अलावा, चेहरे की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया से आपको चेहरे को जवां दिखने में मदद मिलती है।

सनस्क्रीन हमेशा लगाएं

उम्र बढ़ने के संकेतों से बचने के लिए सनस्क्रीन निश्चित रूप से सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। सूरज से आने वाली हानिकारक यूवी किरणें आपके स्किन के अंदर मौजूद कोलेजन को ब्रेक कर सकती हैं जिससे फाइन लाइन्स, झुर्रियां और असमान त्वचा भी आपके स्किन टोन को बिगाड़ सकती हैं। गर्मियां हो या सर्दियां एक अच्छा एसपीएफ सनस्क्रीन लगाने से त्वचा को हानिकारक सूरज की किरणों से बचाने में मदद मिल सकती है।

सोते वक्त पॉजिशन से बचें

क्या आप जानते हैं कि हमारा चेहरा सोते वक्त बहुत सारी परेशानियों से गुजरता है? सिर के बल सोना आपके लिए सबसे अच्छी पोजिशन में से एक है क्योंकि ऐसा करने से आपका सिर तकिए पर दबता नहीं है। पेट और साइड के बल सोने से झुर्रियां हो सकती हैं। हालांकि, अगर आप अपने सोने की पॉजिशन को नहीं बदल सकते हैं तो आप साटन या रेशम के तकिए का उपयोग कर सकते हैं। यह त्वचा में होने वाली जलन और दबाव को कम करने और फाइन लाइन की संभावना को कम करने में मदद कर सकता है।

हेल्दी खाएं

गलत खान-पान के कारण बहुत सी स्किन समस्याएं हो सकती हैं। हेल्दी स्किन पाने के लिए सभी को शराब का सेवन कम से कम करना चाहिए क्योंकि ये आपकी स्किन को डिहाइड्रेट कर सकता है। इसके अलावा, शुगर और व्हाइट कार्ब वाले फूड्स आपकी स्किन पर उम्र बढ़ने के संकेतों को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इससे बचने के लिए आप इन खाद्य पदार्थों को सीमित करें और अपनी डाइट में अधिक से अधिक प्रोटीन शामिल करें। ये आपकी त्वचा के कोलेजन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source