सरसों तेल स्किन के लिए है फायदेमंद, जानें कौन-कौन से हैं फायदे

सरसो के तेल का रोजाना इस्तेमाल उम्र के साथ आने वाली स्किन समस्याओं को भी कम करने मेें मददगार होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 4, 2018 9:20 PM IST

सरसों के तेल में ढेर सारे विटामिन और ओमेगा 3 होता है, जो हेल्थ व त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। ओमेगा 3 से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और स्किन में कसावट बनी रहती है। सरसो के तेल का रोजाना इस्तेमाल उम्र के साथ आने वाली स्किन समस्याओं को भी कम करने मेें मददगार होता है।

वर्तमान समय में यह देखने को मिलता है कि लोग सरसों के तेल का उपयोग खाने में तो करते हैं लेकिन स्किन या बालों में लगाने से परहेज करते हैं। अगर आप इससे होने वाले फायदों के बारे में जान ले तो इसका इस्तेमाल रोजाना करने लगगें। सरसो के तेल का उपयोग करने से पहले यह जानना जरूरी होता है कि इसका उपयोग कैसे करना चाहिए।

आइए जानते हैं सरसो के तेल से होने वाले 4 मुख्य फायदे।

स्किन की चमक रहेगी बरकरार 

चेहरे का कालापन, दाग- घब्बे और झुर्रियां को खत्म करने में सरसों का तेल काफी लाभदायक होता है।आप बेसन में नींबू का रस और सरसों का तेल मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें, इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें , फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। इसके नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर चेहरे पर चमक आती है।

ड्राई स्किन की समस्या का होगा समाधान 

ड्राई स्किन पर मेकअप करना है तो आप परेशान न हों। कुछ बूंदे सरसों का तेल लें, इससे 3 से 5 मिनट चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।त्वचा मुलायम हो जाएगी और आप आसानी से मेकअप कर पाएंगी।

होंठ रहेंगे चमकदार 

सर्दियों में फटे होंठ एक आम समस्या है। रात को सोने से पहले होठों पर दो से तीन बूंदे सरसों के तेल की लगाएं और फिर इसे ऊपर से लिप बाम से कवर कर दें तो एक दिन में ही आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे।

स्किन ग्लो रहेगा बरकरार 

ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बॉडी मसाज के लिए सरसों का तेल ही उपयोग करते हैं। यह त्वचा के रूखेपन को खत्म करते हुए स्किन पर ग्लो लाता है लेकिन अगर आप त्वचा का कालापन हटाना चाहती हैं तो सरसों के तेल को दही और नींबू के रस के साथ मिला लें और इससे बाॅडी की मसाज करें। फिर साफ पानी से धो लें ।इससे बॉडी पर नेचुरल ग्लो आ जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल

यदि आप भी सरसों के तेल के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी हर परेशानी को दूर करना चाहते हैं तो इसका रोजाना या फिर सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल जरूर करें। इसे इस्तेमाल करने की विधि बेहद आसान अहि। एक कॉटन बॉल लें और उसे शुद्ध सरसों के तेल में भिगोकर दाग-धब्बे, मुंहासे या धूप से जल चुकी स्किन पर लगाएं। आप चाहें तो तेल को नारियल के तेल या बेसन में मिलाकर भी लगा सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source