... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 4, 2019 6:27 PM IST
आंखों के काले घेर दूर करने वाले विटामिन। ©Shutterstock.
डार्क सर्कल अर्थात आंखों के नीचे काले घेरे महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। कुछ मामलों में यह नींद की कमी और तनाव की वजह से होता है तो कुछ मामलों में शरीर में विटामिन की कमी की वजह से होता है। शरीर में हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी डार्क सर्कल हो जाता है। डार्क सर्कल से महिलाओं को अपनी खूबसूरती पर दाग लगा जैसा लगता है।
जानें, कौन से हैं वे 6 कारण जिनसे हो सकते हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल।
डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने के नाम पर बाजार में कई तरह के ब्यूटी ट्रिटमेंट होते हैं लेकिन यह तो शरीर में होने वाले बदलाव की वजह होता जो इन ट्रिटमेंट से ठीक होता नहीं है।
डार्क सर्कल से हैं परेशान, मकर मुद्रा में छिपा है इसका इलाज।
शरीर में विटामिन की कमी की वजह से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। अगर अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको अपने खाने में कुछ विटामिन को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं उन खास विटामिन के बारे में.....
विटामिन A
यह विटामिन एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो एंटी एजिंग विटामिन की तरह काम करता है। यह डार्क सर्कल के साथ-साथ झुर्रियों से भी छुटकारा दिलाता है। यह मक्खन, पपीता, तरबूज, आम में पाया जाता है।
डार्क सर्कल और पिम्पल कम करता है बादाम का तेल।
विटामिन C
यह विटामिन डार्क सर्कल से छुटकारा पाने में बहुत मदद करता है। यह रक्त वाहिकाओं को मजबूत करता है, जिससे आंखों के आस-पास की त्वचा स्वस्थ रहती है। विटामिन C खट्टे फलों, आलू, टमाटर, पालक, फूलगोभी, ब्रोकली में पाया जाता है।
डार्क सर्कल छिपाना है तो ऐसे करें आंखों का मेकअप।
विटामिन E
विटामिन E की कमी से भी डार्क सर्कल होता है। इस विटामिन की कमी से त्वचा की चमक भी फीकी पड़ने लगती है। यह विटामिन सूरजमुखी के तेल, सुरमुखी के बीज, पालक, ब्रोकली, मूंगफली, बादाम में पाया जाता है।
डार्क सर्कल और झुर्रियों से पाना है छुटकारा तो जरूर खाएं मूंग दाल।
विटामिन K
तव्चा की खूसूरती के लिए विटामिन K बहुत जरूरी होता है। शरीर में इस विटामिन की कमी होने से आंखों के आस-पास की जगह की केपेलेरिस डेमेज होने लगती है, जिसके कारण डार्क सर्कल होने लगता है। इससे बचने के लिए आपको अपने खाने में विटामिन K शामिल करना होगा। यह विटामिन हरी पत्तेदार सब्जियों, पालक, फूलगोभी, ब्रोकली, मछली, मीट, अंडों में पाया जाता है।
बढ़ती उम्र चलेगी थमकर अपनी डाइट में शामिल करें 5 चीजें ?
प्याज के रस से त्वचा में आ जाएगा निखार, कैसे करें इस्तेमाल ?
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.