
... Read More
एक अच्छी स्किन पाने के लिए आपको अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखना होता है। जैसा स्वास्थ्य हमारा अंदर से होता है उसी का नतीजा हमें बाहर अपनी स्किन पर भी दिखने लगता है। इसलिए स्किन अच्छी करने का सबसे बेस्ट फैक्टर है आपकी डाइट और आपका लाइफस्टाइल। आपको अपनी पौष्टिक जरूरतों को पूरा करना काफी जरूरी होता है। इसलिए अपने विटामिन इंटेक का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। वैसे तो बहुत सारे विटामिंस को डायरेक्ट आप क्रीम या सीरम के रूप में स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अपने शरीर की विटामिन की जरूरतों को पूरा करना भी काफी जरूरी होता है। ऐसा करने से आपके पूरे शरीर को सपोर्ट मिलेगा। आइए जान लेते हैं कुछ ऐसे विटामिन के बारे में जो आपकी स्किन के लिए काफी लाभदायक हो सकते हैं।
इसे सन शाइन विटामिन के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह सूर्य के संपर्क में आने से ही प्राप्त होता है। हालांकि धूप में रहने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं जैसे फाइन लाइंस, सन बर्न और डल स्किन आदि। इन सब समस्याओं से बचने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन डी से युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं। आप फैटी फिश, डेयरी प्रॉडक्ट्स आदि को अपनी डाइट में शामिल कर लें।
इस विटामिन को स्किन के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्किन को एंटी एजिंग लाभ प्रदान करने में सहायक होते हैं। यह विटामिन हमारी स्किन को वातावरणीय प्रदूषण और यूवी रेस से बचाने में भी लाभदायक होता है।
यह विटामिन एक एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी के रूप में काम करता है। इसे सप्लीमेंट के रूप में भी लिया जा सकता है और इसे फूड के रूप में भी लिया जा सकता है। यह बहुत सारे नट्स और फल, सब्जियों में पाया जाता है। यह आपकी स्किन को सन डैमेज से भी बचाता है।
यह भी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करता है। यह झुर्रियां, एक्ने और प्री मैच्योर एजिंग के लक्षणों को कम करने में सहायक माना जाता है। यह गाजर, कद्दू और शकर कंद आदि में पाया जाता है।