... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 2, 2018 5:02 PM IST
पुरुषों के चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ तो महिलाओं के चेहरे पर चमक और सुंदरता देखना हर कोई पसंद करता है। महिलाओं के चेहरे पर अगर किसी प्रकार का दाग हो जाये तो वही उनके लिए बहुत खराब बात हो जाती है। चेहरे पर मुंहासे के दाग भी उनकी सुंदरता को कम कर देता है।
अगर महिलाओं के चेहरे में बाल दिखने लगे तो वह सबसे बुरी स्थिति होती है। यह महिलाओं की सुंदरता को तो कम करता ही है साथ ही साथ यह उनके मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव डालता है। इसकी वजह से वो अपने आपको सही तरीके से प्रजेंट करने से भी डरती हैं।
चेहरे के बालों पर ज्यादा कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी असर नहीं होता है। आइए जानते हैं कुछ खास नेचुरल तरीके जो चेहरे के बालों को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
शहद और नींबू का रस
शहद और नींबू का रस आपको इस समस्या से आपको राहत दिला सकता है। इसके लिए आपको शहद और नींबू के रस को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें और इसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। इस रस को लगभग 10 मिनट तक चेहरे में लगा रहने दें और उसेक बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।
जौ का दलिया और नींबू
जौ के दलिये में लगभग आधा चम्मच या 8-10 बूंद नींबू के रस को मिलाकर फेसपैक बना लें। इस फेसपैक को चेहरे में अच्छी तरह से लगा लें उसके बाद 15-20 तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाये तो हल्के पानी से साफ करें।
शहद और दही
दही में शहद मिलाकर फेंट लें और इस लेप को चेहरे में 15 मिनट तक लगा रहनें दें। 15 मिनट के बाद यह लेप सूख जायेगा, इसे हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। रगड़ने के लिए आप चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साफ होने के बाद पानी से धो लें और चेहरे पर टोनर या मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
मकई का आटा और अंडा
मकई के आटे में चीनी और अंडा मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। फेंटने के बाद जो पेस्ट तैयार हो उसे चेहरे पर अच्छी तरह से लेप की तरह लगा लें। इस लेप को चेहरे में 15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद साफ पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.