... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 24, 2023 1:52 PM IST
तेल लगाने से भी नहीं गई बालों की ड्राईनेस? इन 4 फूड्स का सेवन लौटाएगा बालों की नमी और ड्राईनेस करेगा दूर
Superfoods for Hair Growth : बदलता मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है, जिसमें से एक है बालों का झड़ना और बालों का रूखापन। अक्सर बालों में नमी की कमी बालों को रूखा और बेजान बनाने का काम करती है, जिसकी वजह से बालों के झड़ने की परेशानी हो जाती है। कई बार बाल इतने ज्यादा रूखे हो जाते हैं कि आपके लिए बालों को फिर से संवारना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। बहुत से लोगों को बालों को फिर से हेल्दी बनाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी बाल सही तरीके से हेल्दी नहीं हो पाते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे फूड्स के बारे में, जो आपको बालों में वापस से नमी लाने का काम करते हैं और रूखे बालों को फिर से हेल्दी बनाते हैं।
भले ही आप बालों के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही क्यों न करते हों लेकिन जब बाल आपके ठीक और हेल्दी न हो तो फिर इन प्रोडक्ट्स का क्या ही फायदा। दरअसल शरीर में पोषक तत्वों की कमीकी वजह से बाल कमजोर होने शुरू हो जाते हैं और बाल टूटने भी लगते हैं। इन टूटते हुए बालों को बचाने के लिए आपको हेयर फ्रेंडली फूड्स का सेवन करने की जरूरत है। आइए बताते हैं बालों के लिए सुपरफूड्स के बारे में।
शरीर में प्रोटीन की कमी आपके लिए कई तरीके की पेरशानियों का कारण बनती है, जिसमें से एक बालों का कमजोर होना। अंडा, प्रोटीन का एक रिच सोर्स है, जो आपके शरीर में जाकर बालों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। आप न सिर्फ अंडे को खाकर बल्कि बालों पर लगाकर बालों की ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं। अंडे को बाल पर लगाने से बालों की नमी लॉक होती है और बाल फिर से हेल्दी होते हैं।
नट्स ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स का हेल्दी सोर्स हैं। इनमें प्रोटीन से लेकर विटामिन ई जैसी जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। अगर आपके बाल कमजोर हैं या फिर रूखे-रूखे रहते हैं तो आको मुट्ठीभर ड्राई फ्रूटसका सेवन कर सकते हैं। कुछ दिनों तक इनका सेवन आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
फल ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स का रिच सोर्स होते हैं और ताजे फल हमेशा से आपको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। बात जब बालों की हो तो आपको अपनी डाइट में ऐसे फल शामिल करने की जरूरत है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट भरे हुए हों। दरअसल ये एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से बाल न सिर्फ मजबूत होते हैं बल्कि बालों की शाइन भी वापस आ जाती है। फल बालों में नमी को बढ़ाने का काम भी करते हैं।
हरे पत्तीदार सब्जियां, हमेशा से स्वास्थ्य लाभ का भंडार रही हैं लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें खाना पसंद नहीं करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन की कमी दूर करने से लेकर बालों में सीबम बढ़ाने का भी काम करते हैं, जिसकी वजह से बाल शाइनी और लंबाई दोनों बढ़ती हैं। आप अपनी डाइट में पालक, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां शामिल कर सकते हैं।