सर्दियों में प्रदूषण कहीं छीन न ले आपकी रंगत, 4 टिप्स से अपनी स्किन को बनाएं ग्लोइंग और चमकदार

प्रदूषण आपकी स्किन के साथ खिलवाड़ करता है और ये प्रदूषक आपकी त्वचा में छिद्रों को अवरुद्ध करते हैं जिससे मुंहासे होते हैं। ये त्वचा में जलन भी पैदा कर सकते हैं, जिससे खुजली, जिल्द की सूजन, जो त्वचा को और शुष्क बना सकते हैं। इनसे बचने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स वाला ब्यूटी रूटीन।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 13, 2020 12:01 PM IST

दिल्ली समेत पूरे भारत में हर जगह प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि दीवाली को बस एक ही दिन रह गया है और बाहर फैला वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है इसलिए ऐसे समय में अपनी त्वचा की देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हर बार जब भी आप घर से बाहर कदम रखते हैं, तो आपका चेहरा प्रदूषण की चपेट में आने वाला शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। आप नहीं जानते होंगे कि प्रदूषण आपकी त्वचा के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। स्मॉग के संपर्क में आने से आपकी उम्र बढ़ती है, मुंहासे और यहां तक कि त्वचा में जलन भी हो सकती है।

जी हां, प्रदूषण आपकी स्किन के साथ खिलवाड़ करता है और ये प्रदूषक आपकी त्वचा में छिद्रों को अवरुद्ध करते हैं जिससे मुंहासे होते हैं। ये त्वचा में जलन भी पैदा कर सकते हैं, जिससे खुजली, जिल्द की सूजन, जो त्वचा को और शुष्क बना सकते हैं। त्वचा के शुष्क होने के कारण एक्जिमा और अन्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको ये बता रहे हैं कैसे प्रदूषण से अपनी त्वचा की देखभाल करें। तो आइए जानते हैं कैसे आप बढ़ते प्रदूषण से अपनी स्किन को बचा सकते हैं।

4 टिप्स प्रूदषण से बचाएगी आपकी स्किन

क्लींजिंग

आप अपनी स्किन को प्रदूषण से बचने के लिए सबसे पहले ये जरूरी काम कर सकते हैं कि आप अपने चेहरे को एक अच्छे फेस वॉश से धो सकते हैं। एक अच्छे क्लीन्जर का उपयोग कर आप अपनी त्वचा पर जमी सभी प्रकार की गंदगी और प्रदूषकों को धीरे-धीरे हटा सकते हैं।

नियमित रूप से एक्सफोलिएट करें

आपको नियमित रूप से अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने की आदत बनानी चाहिए। यह आपको मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। सप्ताह में एक बार इस रूटीन को जरूर करें और ये आपको साफ स्किन पाने में मदद करेगा।

फेस मास्क का प्रयोग करें

अपने चेहरे को मास्क से कवर करना भी एक ब्यूटी रूटीन का एक अच्छा विचार है क्योंकि यह आपके चेहरे को बहुत अधिक प्रदूषण से बचाने में मदद करता है।

एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर डाइट लें

यह आपकी त्वचा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है, खासकर जब आप घर से बाहर निकलते वक्त बहुत सारे प्रदूषकों के संपर्क में आते हैं। विटामिन सी, ई, ओमेगा -3, बीटा-कैरोटीन जैसे संतरे, बादाम, फ्लैक्ससीड्स और पालक से भरपूर खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में शामिल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source