... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 19, 2018 12:35 AM IST
चेहरे की स्किन को ऐसे रखें जवां। © Shutterstock
एक उम्र के बाद चेहरे के स्किन की कसावट कम होने लगती है। कसावट कम होने का मतलब है चेहरे की रौनक भी कम हो जाएगी। यदि आपकी भी स्किन की टाइटनेस कम हो रही है तो आपको कुछ खास उपाय करने चाहिए। किसी दवा से यह संभव नहीं है। इसके लिए लाइफ स्टाइल और खान-पान में विशेष ध्यान की जरूरत होती है। चेहरे की सुंदरता स्किन की कसावट पर ही निर्भर करती है। सामान्यतया यह देखा गया है कि 30 की उम्र के बाद लोगों के चेहरे की कसावट कम होने लगती है। हम यहां 30 बाद 4 बातें ऐसी बता रहे हैं जिसके करने से आपके चेहरे की कसावट बनी रहेगी।
पानीः पानी जितना सेहत के लिए जरूरी है उतना ही स्किन की जवां पन के लिए। जो लोग पानी कम पीते हैं उनके स्किन में रूखापन रहता है। दिनभर में कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी पीना सेहत के लिए औस स्किन के लिए बेहतर माना जाता है। पर्याप्त पानी पीने से स्किन की कसावट बनी रहती है।
व्यायामः हर इंसान को हेल्दी व फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी ही चाहिए। 30 की उम्र के बाद एक्सरसाइज हेल्थ के लिए जरूरी हो जाती है। इससे शरीर के साथ-साथ स्किन की भी कसावट बनी रहती है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो आपके स्किन की कसावट बनी रहती है।
मसाजः स्किन की कसावट के लिए मसाज सबसे अच्छा काम है। चेहरे की मसाज से नेचुरल ग्लोल मिलती है। मसाज के लिए कई तरह के फेसपैक आजकल मौजूद हैं लेकिन हो सके तो प्राकृतिक चीजों का उपयोग करके चेहरे की मसाज करें। एलोवेरा की गूदा से चेहरे की मसाज करने से निखार बना रहता है।
एस्ट्रिजेंट का प्रयोगः स्किन टोनर की तरह ही एस्ट्रिजेंट भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। बाजार में यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। दरअसल एस्ट्रिजेंट का हर दिन प्रयोग आपकी त्वचा के तंतुओं को बांधे रखने का कार्य करते हैं और त्वचा में कसाव बना रहता है।