झड़ते बालों को रोकने और प्राकृतिक रूप से बालों को उगाने में मदद करेंगी ये देसी उपाय, तेजी से बढ़ेंगे बाल

जवानी में झड़ते बालों से परेशान लोगों के लिए बालों को फिर से उगाने में ज्यादा मेहनत की आवश्यकता होती है लेकिन इन देसी उपायों की मदद से आप ऐसा जल्दी कर सकते हैं। जानिए कौन से हैं ये उपाय।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : December 10, 2021 10:20 PM IST

महिलाएं हो या पुरुष सभी लोगों को अपने बाल बहुत पसंद होते हैं क्योंकि ये हमारे लिए ताज का काम करते हैं। हालांकि बिना किसी वजह के बालों का झड़ना परेशानी का सबब बन सकता है। कुल-मिलाकर कहा जाए कि अच्छे बाल न सिर्फ आपको विश्वास देने का काम करते हैं बल्कि आपको दूसरे से सुंदर बनाने में मदद करते हैं। इसलिए हेयर केयर को अपने डेली रूटीन में शामिल करना जरूरी हो जाता है। झड़ते बाल अपने आप में किसी समस्या से कम नहीं है लेकिन आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खे आजमाकर इन्हें नेचुरली भी बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे देसी उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बालों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं ये घरेलू नुस्खे।

बालों को प्राकृतिक रूप से फिर से उगाने में मदद करने वाले टिप्स

1-संतुलित आहार लेना

किसी भी हेयर केयर को फॉलो करने के लिए सबसे पहला उपाय है संतुलित आहार लेना। आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए, जो विटामिन ए, सी, आयरन और ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स हों। ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

2-हार्श केमिलकल वाले शैंपू यूज न करें

आपके शैंपू में मौजूद हार्श कैमिकल आपको फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं इसलिए ऐसे हेयर केयर उत्पादों का विकल्प चुनें, जो आर्गेनिक हो। आर्गेनिक शैंपू आपको अच्छे रिजल्ट्स प्रदान करते हैं और बालों को प्राकृतिक रूप से उगाने में मदद करते हैं।

3-प्याज का रस करेगा कमाल

प्याज का रस निकालकर उसे बालों की जड़ों पर लगाने से आपको बालों को फिर से बढ़ानेमें मदद मिलती है। प्याज के रस को बालों में कम से कम 30 मिनट तक लगा छोड़ दें और उसके बाद ही अपने बालों को साफ पानी से धोएं।

4-चावल का पानी

चावल का पानी आपके बालों के लिए एक कमाल की चीज साबित हो सकता है। आपको करना क्या है कि सिर्फ थोड़े से चावल को पानी में 15 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। उसके बाद पानी को निकाल लें और उसे 48 घंटें के लिए कहीं स्टोर कर लें। उस चावल के पानी को फर्मेंटेंड होने दें और उससे बालों की जड़ों को धोएं। ऐसा करने से बालों क फिर से बढ़ाने में मदद मिलेगी।