... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 1, 2022 5:29 PM IST
स्किन की इन समस्याओं में फायदेमंद है सैलीसिलिक एसिड! स्किन को कोमल बनाने के लिए यूं करें यूज
मुंहासों, ब्लैकहैड्स, व्हाइटहेड्स और चेहरे पर दानें स्किन से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिससे हर दूसरा व्यक्ति फिर चाहे वो पुरुष हो या महिला, सभी परेशान रहते हैं। हालांकि बाजार में मौजूद कुछ ऐसे उत्पाद होते हैं, जो आपकी इन परेशानियों को हल करने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है सैलीसिलिक एसिड, जो आपकी स्किन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। ये बात तो तय है कि ज्यादातर स्किन प्रोडक्ट्स में सैलीसिलिक एसिड मौजूद जरूर होता है और ये एसिड कई तरीकों से आपकी स्किन को फायदा पहुंचाने का काम करता है।
सैलीसिलिक एसिड एक ऐसे कैमिकल स्ट्रक्चर से बना हुआ होता है, जो आपकी स्किन से निकलने वाले ऑयल को सोखने का काम करता है, जिसकी वजह से आधी से ज्यादा स्किन संबंधी समस्याएं सामने नहीं आती हैं। ये न सिर्फ आपकी स्किन के रोम छिद्रोमें गहराई से छिप जाता है बल्कि प्रभावी रूप से काम करता है और आपकी स्किन को मुंहासों, ब्लैकहैड्स, व्हाइटहेड्स और चेहरे पर दानें स्किन से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं ऐसे 3 तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप मुंहासों, ब्लैकहैड्स, व्हाइटहेड्स और चेहरे पर दानें स्किन से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं से बच सकते हैं।
चूंकि सैलीसिलिक एसिड स्किन की गहराई में समा जाता है इसलिए इसे ब्लैकहैड्स, व्हाइटहैड्स और पस से भरे दानों को खत्म करने में सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है। ये सभी समस्याएं तब होती हैं, जब हमारी स्किम में डेड स्किन सेल्स जमा होने लगते हैं। सैलीसिलिक एसिड इन डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करता है और स्किन में छिपी अशुद्धियों को बाहर निकालने का काम करता है। इतना ही नहीं ये कुछ हद तक सीबम के उत्पादन में भी कमी लाता है, जिसकी वजह से इस तरह की समस्याएं काफी हद तक कम हो जाती हैं।
सैलीसैलिक एसिड को स्किन एक्सफोलिएशनके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये स्किन की ऊपरी परत को नरम और कोमल बनाने का काम करता है, जिसकी वजह से आपकी स्किन साफ, अशुद्धियों से मुक्त और हेल्दी होती है।
मुंहासे तब होते हैं, जब आपकी स्किन किसी हानिकारक बैक्टीरिया के कारण प्रभावित हो जाती है। ये बैक्टीरिया हमारी स्किन में फंस जाते हैं, जो हमारी स्किन को काफी हद तक नुकसान पहुंचाने में मदद करते हैं और स्किन में सूजन व जलन का भी कारण बनते हैं। सैलीसिलिक एसिड इन छिद्रों को खोलने में मदद करता है और बैक्टीरिया को निकालकर स्किन को हेल्दी बनाने का काम करता है।