... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 20, 2020 1:25 PM IST
बोटेक्स कराते वक्त रखना चाहिए हमेशा इन 3 बातों का ख्याल, नहीं तो प्लास्टिक जैसा दिखाई देगा आपका चेहरा
अक्सर लोग सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं फिर चाहे बोटोक्स हो या कॉस्मेटिक इंजेक्शन। इस बात को लेकर बहस हमेशा होती है कौन सी चीज सबसे ज्यादा बेहतर है बोटोक्स, कॉस्मेटिक इंजेक्शन या फिर प्राकृतिक सुंदरता। ये बहस हमेशा से जारी रही है खुद को सुंदर दिखाने के लिए कौन-कौन सी चीजें की जा सकती हैं। आप इनमें से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं लेकिन सभी के अपने गुण और अवगुण होते हैं। बोटोक्स की बात की जाए इससे जुड़े कुछ मिथ आपको परेशान कर सकते हैं। ये मिथक हमेशा से इंटरनेट पर लोगों को भ्रमित करते हैं, जिनकी सच्चाई जानना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप भी बोटोक्स को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं और गूगल करते रहते हैं तो इस लेख में हम आपकी इस दुविधा को दूर करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं बोटोक्स से जुड़े मिथ और उनकी सच्चाई।
सच्चाई: नहीं, यह बिल्कुल भी हानिकारक नहीं है। दरअसल बोटोक्स वास्तव में मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। ये 20 साल से ज्यादा प्रचलन में है और चिंता की कोई बात नहीं है।
सच्चाई: यह लोगों के बीच प्रचलित एक आम गलतफहमी है। इस बात को जानना बहुत ही जरूरी है कि जब इस तकनीक को सही तरीके से किया जाता है, तो इसके कुछ शानदार परिणाम सामने आ सकते हैं। बोटोक्स से चेहरे पर दिखाई देने वाले परिवर्तन बहुत छोटे होते हैं और लोगों को इसका एहसास भी नहीं होता है कि आप बोटोक्स करा चुके हैं।
सच्चाई: इस उपचार को होने में लगभग 3-4 महीने लगते हैं। एक बार जब इसका प्रभाव पूरा हो जाता है तो मांसपेशियां फिर से अपनी पूर्ण गति प्राप्त कर लेती हैं। इसलिए अन्य स्किन उपचारों की तरह इस ट्रीटमेंट को चुनते वक्त आवश्यकता होती है कि आप अपनी स्किन की देखभाल करना जारी रखें।
बोटोक्स उपचार के तुरंत बाद ही फाइन लाइन के साथ-साथ झुर्रियों को रोकने में भी मदद करता है। लेकिन जब बात बोटोक्स की आती है तो सुरक्षा एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में आपको अधिक चिंता करने की आवश्यकता है। यह एक ऐसा ट्रीटमेंट है, जिसके परिणाम आने में कुछ महीने तक लग सकते हैं। इसलिए अगर आप बोटोक्स कराते हैं तो इसका असर देखने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है।
बोटोक्स के कारण कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। आपका मेटाबॉलिज्म जितना अधिक होगा आपका बोटोक्स उतनी ही तेजी से खराब भी होगा। अगर आप किसी अकुशल व्यक्ति से बोटोक्स कराते हैं तो ये आपके प्लास्टिक जैसा प्रभाव दे सकता है और चेहरे के भाव को सीमित कर सकता है। इसलिए आपको डॉक्टर से सही तरीके से जांच कराने की जरूरत है। गर्भावस्था में भी बोटोक्स आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है।