चेहरे पर दाने, पिंपल्स हो तो मनुका शहद का करें इस्तेमाल, मुलायम और नाजुक हो जाएंगे आपके गाल

क्या आप जानते हैं मनुका शहद आपकी पिंपल्स की समस्या का एक प्रभावी समाधान है। आइए जानते हैं कि कैसे मनुका शहद पिंपल्स की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 26, 2020 3:56 PM IST

तनाव, खराब डाइट, हार्मोन परिवर्तन और प्रदूषण जैसे कारक हमारी स्किन पर मुंहासों, दानों जिसे पिंपल्स भी कहते हैं, किसी भी उम्र में हो सकते हैं। भारत सहित दुनियाभर के देशों में 12 से 24 वर्ष के बीच की उम्र के लगभग 85 प्रतिशत युवा पिंपल्स का शिकार होते हैं। वहीं साल में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा लोग चेहरे पर पिंपल्स की शिकायत करते हैं। ऐसा नहीं है कि पिंपल्स से सिर्फ युवा ही परेशान है। यह भी अनुमान लगाया गया है कि 40 और 49 वर्ष की आयु के बीच के 5 प्रतिशत लोग भी उम्र बढ़ने पर मुंहासों का शिकार होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मनुका नाम का शहद आपकी इस समस्या का एक प्रभावी समाधान है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कि कैसे मनुका शहद पिंपल्स की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

कैसे बनता है मनुका शहद

शुगर (मुख्य रूप से ग्लूकोज और फ्रुक्टोज)

अमीनो एसिड

विटामिन और मिनरल्स

हाइड्रोजन पेरोक्साइड और मिथाइलग्लॉक्सील (दो रोगाणुरोधी यौगिक)

कम पीएच गुणों के कारण मनुका शहद के तत्व मुंहासे के खिलाफ शक्तिशाली तरीके से लड़ते हैं, और आपके ब्यूटी रूटीन के लिए मनुका शहद को एक शानदार तत्व बनाते हैं।

मनुका शहद के कॉस्मेटिक लाभ और मुंहासे पर प्रभाव (Cosmetic benefits and effect on acne)

मनुका शहद आपकी त्वचा की बनावट में सुधार कर सकता है। यह आपकी त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित कर सकता है और आपकी त्वचा को साफ रखने के लिए मृत कोशिका को दूर करने में मदद कर सकता है। इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव मुंहासे के कारण सूजन को कम कर सकता है। एक एंटी-बैक्टीरियल के रूप में, मनुका शहद चेहरे के छिद्रों को संक्रमित करने और मुंहासे पैदा करने के लिए बैक्टीरिया को मार गिराता है। यह शहद मौजूदा पिंपल्स को भी ठीक कर सकता है। कम पीएच स्तर होने के कारण ये शहद मुंहासे के उपचार को गति देता है।

मुंहासे के लिए मनुका शहद का उपयोग कैसे करें

आप इसे क्लींजर या मास्क के रूप में उपयोग कर सकते हैं। जिस भी तरीके से आप इसका उपयोग करने का निर्णय लेते हैं, पहले अपने चेहरे पर लगे किसी भी प्रकार के मेकअप को हटा दें।

क्लींजर के रूप में मनुका शहद

मटर के आकार की मात्रा का शहद अपने चेहरे पर लगाएं। आप थोड़ा और उपयोग कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर कुछ पानी की बूंदों के साथ शहद को पतला कर सकते हैं। शोध में ये पाया गया है कि मनुका शहद पतला होने के बाद भी अपने जीवाणुरोधी गुणों को बनाए रखता है। एक-दो मिनट के लिए धीरे से अपने चेहरे पर शहद से मालिश करें। फिर अपनी स्किन पर हल्के हाथ से शहद को सुखाने का प्रयास करें। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

मास्क के रूप में मनुका शहद

इन सभी चीजों को एक पेस्ट के रूप में मिलाएं:

ग्राउंड ओट्स

शहद

नींबू का रस

इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 15 मिनट तक के लिए यूं ही छोड़ दें। आप चाहें तो सिर्फ शहद का इस्तेमाल भी मास्क के रूप में उपयोग कर सकते हैं और इसे 30 मिनट तक अपने चेहरे पर छोड़ सकते हैं। सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

एक स्पॉट उपचार के रूप में मनुका शहद

पिंपल को रोकने के लिए हल्का सा शहद सिर्फ पिंपल वाली जगह पर लगाएं। थोड़ी देर के लिए इसे लगा छोड़ दें और शहद के एंटीबैक्टीरियल जादू को काम करने दें । जब शहद सूख जाए तो साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसे करने से पिंपल गायब हो जाएंगे और आपका चेहरा मुलायम हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source