
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 6, 2022 1:33 PM IST
स्किन का ध्यान रखना बहुत मुश्किल हो गया है और कई कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से हमारी स्किन सेंसिटिव होती जा रही है। स्किन एलर्जी आजकल एक आम समस्या बन गई है, हमारी स्किन को किसी न किसी चीज से एलर्जी हो ही जाती है। वैसे तो ज्यादातर स्किन एलर्जी गंभीर नहीं होती है और सामान्य इलाज से ठीक हो जाती हं, लेकिन कई बार इससे स्किन ज्यादा प्रभावित हो जाती है। जिन लोगों को स्किन ज्यादा सेंसिटिव है, खासतौर पर उन्हें बार-बार स्किन एलर्जी की समस्या होती है और हर बार लक्षणों को कम करने के लिए दवा खानी पड़ती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आज हम आपके लिए तीन ऐसे खास घरेलू उपाय लाएं हैं, जिनकी मदद से स्किन एलर्जी के लक्षणों को दूर किया जा सकता है।
ओटमील बाथ को स्किन एलर्जी दूर करने वाले सबसे अच्छे घरेलू नुस्खों में से एक गिना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, जैसे त्वचा में जलन, सूजन और लालिमा आदि। इन्हीं गुणों के कारण ही इसे स्किन एलर्जी के लक्षण दूर करने वाला एक अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है, लेकिन इसका ज्यादा फायदा लेने के लिए बाथटब का ही इस्तेमाल करें।
एलोवेरा के रस की मदद से भी त्वचा पर होने वाले एलर्जी के लक्षणों को दूर किया जा सकता है। एलोवेरा में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी मदद से त्वचा पर होने वाली सूजन, जलन व लालिमा जैसे लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है सिर्फ एलोवेरा के ताजे रस का ही इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि काफी देर से निकाले गए एलोवेरा के रस या मार्केट से मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना स्किन एलर्जी को उल्टा बढ़ा सकता है।
स्किन को बर्फ से सेकना भी कई अलग-अलग बीमारियों को दूर करने का काम करता है। स्किन एलर्जी के लिए भी कोल्ड कंप्रेस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपकी त्वचा के किसी हिस्से में एलर्जी के लक्षण हो रहे हैं, तो ऐसे में उस हिस्से की बर्फ सिकाई करने से जलन, लालिमा, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं महसूस हो रही हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा पर बर्फ को सीधे न लगाएं ऐसा करने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है जिसे आइस बर्न कहा जाता है। ऐसे में किसी साफ सूती कपड़े से बर्फ को लपेटकर उसकी सिकाई कर सकते हैं।
हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि स्किन की एलर्जी आमतौर पर किसी बाहरी पदार्थ या वातावरण के कारण ही होती है। अगर उपरोक्त घरेलू उपाय से स्किन एलर्जी कम नहीं हो रही है या लक्षण उल्टा बढ़ रहे हैं, तो हो सकता इनमें भी कुछ ऐसे ही तत्व हों जिनसे आपको एलर्जी हो रही है। ऐसी स्थिति उस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए और किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।