Advertisement

सर्दियों में चेहरे पर नमी बनाए रखते हैं ये 3 घरेलू नुस्खे, पहले ही इस्तेमाल में दिखाते हैं असर

Skin Ko Moisturize Kaise Kare: अगर आपकी स्किन भी हल्की ठंड पड़ते ही ड्राई होनी शुरू हो जाती है तो परेशान न हों। हमारे बताए इन 3 में से किसी एक नुस्खे को आजमाएं और फिर देखें रिजल्ट।

Written By Vidya Sharma
Published : November 11, 2025 4:37 PM IST

Sardiyo Mai Chehre Par Kya Lagana Chahiye: नवंबर का महीना शुरु होते ही ठंड पड़नी भी शुरु हो गई है। इन शुष्क हवाओं से प्रभावित होकर हमारी स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। यह स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब होती है क्योंकि इस दौरान फेस पर कुछ भी लगाने से जलन पैदा हो सकती है। लेकिन अगर आप इन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को नेचुरल व घरेलू नुस्खों से एक्सचेंज कर देते हैं तो स्किन कंडीशन सुधर सकती है।

कैसे? और कौन से नुस्खे? आज हम आपको इस लेख में ऐसे ही 3 बहुत ही असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं जो सर्दियों में आपके चेहरे की नमी को बनाए रखने में मदद करेंगे और पहले ही इस्तेमाल में असर दिखाएं। इन्हें इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और तीनों ही नुस्खे एकदम नेचुरल और नुकसान रहित हैं। आइए अब सर्दियों में चेहरे की नमी को बनाए रखने में फायदेमंद नुस्खों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

चेहरे पर लगाए मलाई

पहले नुस्खा चेहरे पर मलाई लगाने का है। आप जब दूध ऊबालें तो उसे ठंडा होने के बाद 2 चम्मच मलाई को एक कटोरी में अलग निकाल लें। अब आप रात को सोने से पहले इस मलाई को अपने चेहरे पर लगाएं और सुबह तक त्वचा पर लगा रहने हैं। पहले ही इस्तेमाल में आप देखेंगे कि कैसे आपके चेहरे की त्वचा बहुत ही ज्यादा कोमल और क्लियर हो गई है। साथ ही इस मलाई वाले नुस्खे को रोज फेस पर लगाने से आप ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारापा सकते हैं।

FAQ'S

1. सर्दियों में चेहरा काला पड़ जाए तो क्या करें?

सर्दियों में चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए, सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर का नियमित उपयोग करें।

2. ठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल कैसे करें?

स्किन को धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज का इस्तेमाल करें।

3. त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए क्या पिएं?

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आंवला जूस, धनिया का पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।

4. सुबह उठते ही face पर क्या करना चाहिए?

सुबह उठने के बाद सबसे फेस वॉश करें और अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

दूसरा नुस्खा है घी लगाने का

जी हां, अगर आप अपने चेहरे पर थोड़ा सा घी लगाते हैं तो यह पूरे दिन स्किन को नरिश और हाइड्रेट रखने में मदद करेगा। आप बस चेहरे पर लगाने से पहले घी को हल्का सा गर्म करके पिघला दें। इसे ठंडा करने के बाद अपने फेस पर मसाज करते हुए लगाएं। यह आपके चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करने, पस वाले दानों को पकाकर ठीक करने और त्वचा को मक्खन सा कोमल बनाने में मदद करेगा।

Advertisement

रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल

नारियल का तेल हमार हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ सर्दियों में त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के काम आता है, बल्कि यह ड्राईनेस को दूर करने, एक्ने-पिंपल्स की समस्या को कम करने, पुराने दाग को हल्का करने और फेस पर नेचुरल ग्लो और शाइन देने का काम करता है। आप नारियल के तेल को बॉडी लोशन की जगह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Highlights

  • सर्दियों में हमारी त्वचा ड्राई हो जाती है।
  • सर्दियों में ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करने लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल फायदेमंद है।
  • सर्दियों में त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए आप नारियल के तेल और मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।