
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 18, 2023 11:23 AM IST
Image credits by: Hand Cream
Hand Cream Recipes : सर्दियों में ठंड हवाओं की वजह से स्किन की नमी खोने लगती है, जिसकी वजह से स्किन पर दरारें नजर आते हैं। स्किन पर होने वाली दरारों को कम करने के लिए हम बॉडी लोशन या फिर नारियल तेल का प्रयोग करते हैं, लेकिन हाथों पर बार-बार पानी जाने की वजह से इसका असर लंबे समय तक नहीं रहता है। ऐसे में अक्सर हाथ काफी ज्यादा फटने लगते हैं। अगर आपके हाथ काफी ज्यादा फट जाते हैं, तो इस स्थिति में आप अपने लिए हैंड क्रीम तैयार कर लें। हैंडक्रीम से हाथ काफी ज्यादा सॉफ्ट होते हैं। साथ ही हाथों की खूबसूरती भी बरकरार रहती है। हैंडक्रीम को आप घर पर बहुत ही आसान तरीकों से तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में हैंड क्रीम बनाने की आसान सी रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं घर पर किस तरह तैयार करें हैंड क्रीम?
सर्दियों में फटे हाथों की परेशानी को दूर करने के लिए शिया बटर की मदद से हैंड क्रीम तैयार कर सकते हैं। इस क्रीम को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक एक डबल बॉयल लें, इसमें 2 बड़े चम्मच शिया बटर, 2 बड़े चम्मच नारियल तेल और एसेंशियल ऑयल की 2 से 3 बूंदें डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे स्टोर कर लें और जरूरत पड़ने पर अपने हाथों पर लगाएं।
इसे तैयार करने के लिए 1 बड़ा चम्मच चीनी, इसमें ½ बड़ा चम्मच पानी और ½ चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने हाथों पर लगाएं और थपथपाकर सुझाएं। इसके बाद अपने हाथों को धो लें। इससे आपके हाथ काफी ज्यादा सॉफ्ट और खूबसूरत होंगे।
हाथों को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा और ग्लिसरीन का हैंडक्रीम तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन मिक्स करें। इसके बाद इसमें गुलाबजल डालें और फिर से मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को हाथों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने हाथों को धो लें। इससे हाथ काफी सॉफ्ट होते हैं।
सर्दियों में फटे हाथों की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन प्रभावी हैंड क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके हाथ काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.