... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 20, 2018 10:59 PM IST
एंटी-एजिंग क्रीम के कुछ खास फैक्ट्स। © Shutterstock
भारत जैसे देश में एंटी-एजिंग क्रीम का बहुत बड़ा मार्केट है। बढ़ती उम्र में महिलाओं के अलावा पुरुषों में भी इसका चलन हाल के दिनों में बहुत बढ़ा है। महिलाएं अक्सर आपने आपको जवां दिखाने के लिए इस तरह की क्रीमों का उपयोग करती हैं। एंटी-एजिंग क्रीम को लेकर कई तरह के भ्रम हर किसी में होता है। कुछ लोग महंगे प्रोडक्ट्स खरीद तो लेते हैं लेकिन जब उसका असर प्रचार की तरह नहीं होता तो निराशा होती है। हम यहां एंटी-एजिंग क्रीम के बारे में कुछ फैक्ट्स पर बात करेगें। आइए जानते हैं एंटी-एजिंग क्रीम और उसके असर के साथ प्रचार का सच क्या है।
क्या एंटी-एजिंग क्रीम रातों-रात बदलाव ला सकती है ?
एंटी-एजिंग क्रीम का सबसे बड़ा दावा यह होता है कि उस क्रीम को लगाने से आपकी स्किन रातों-रात बदल जायेगी। क्या आप भी ऐसा ही मानते हैं ? लेकिन क्या आप जानते हैं जो लोग इस आशा के साथ एंटी-एजिंग क्रीम खरीदते हैं उनको निराशा के अलावा और कुछ नहीं मिलता है। चेहरे पर किसी भी प्रोडक्ट का असर कुछ दिनों बाद ही दिख सकता है, ऐसा कोई प्रोडक्ट नहीं हो सकता जो रातों-रात स्किन की चमक बदल दे।
दाम ज्यादा तो काम भी ज्यादा
कुछ महिलाएं उन क्रीमों का चयन करती हैं जिनके दाम बहुत ज्यादा होते हैं। उनका मानना होता है कि जो जितने अधिक दाम की क्रीम है वह उतनी ही अच्छी है। क्या ऐसा होता है ? जब भी आप अपने लिए एंटी-एजिंग क्रीम खरीदने जायें तो अपनी स्किन की समस्या और उसके हिसाब से जरुरी क्रीम ही खरीदें दाम से क्रीम की गुणवत्ता तय नहीं होती है।
क्रीम का उम्र से कोई नाता है क्या ?
बाजार में आजकल अलग-अलग उम्र के हिसाब से क्रीमों की वरायटी हैं। 30 प्लस, 40 प्लस जैसी उम्र के हिसाब से अलग-अलग क्रीमों की वरायटी आपको मिल जाएंगी। आपको क्या लगता है उम्र का क्रीम से कोई नाता है ? इस बारे में कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एंटी-एजिंग क्रीम का उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। कोई भी क्रीम स्किन की प्राब्लम के हिसाब से चुनना चाहिए। उम्र का क्रीम से कोई नाता नहीं है।