
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Garba Night Mai Sabse Sundar Kaise Dikhe: नवरात्रि भी शुरू हो गई और शहर-शहर गरबा नाइट का भी आयोजन होना शुरू हो गया है। ऐसे में सभी लड़कियां एस्थेटिक फोटोज और वीडियोज जरूर बनाएंगी। पक्का आप का भी ऐसा ही कुछ प्लान होगा, लेकिन क्या मेकअप वैसा ग्लो दे पाएगा? अगर आप थोड़ा सोचने के बाद हां कह रही हैं तो जाहिर सी बात है कि आपके मन में भी डाउट है।
हालांकि मेकअप आपके चेहरे की खूबसूरत को बढ़ा सकता है, लेकिन अगर त्वचा को चमकदार बनाना चाहती हैं तो इसके लिए घरेलू नुस्खों व टिप्स से बेहतर कुछ भी नहीं है। जी हां, और आपकी इस समस्या को हम समझते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसी कमाल की ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने फेस पर नेचुरल ग्लो पा सकती हैं। तो फिर बिना देर किए आइए जानते हैं ये 3 टिप्स कौन सी हैं।

गरबा नाईट में चमकने के लिए स्किन को हाइड्रेट रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए और स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर डायरेक्ट मेकअप लगाने से पहले बेसिक स्किन केयरको फॉलो करें। इससे स्किन कम डैमेज होगी और त्वचा पर निखार बना रहेगा।
आप गरबा नाइट में जाने से पहले या दोपहर में ही अपने चेहरे पर नेचुरल फेस पैक लगाएं। इसे बनाने के लिए आप 2 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन और चुकंदर पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें और अपने फेस पर अप्लाई कर लें। समय पूरा होने के बाद ये नुस्खा आपको नेचुरल पिंकिश ग्लो देने में फायदेमंद साबित होगा।
घरेलू नुस्खों के बाद आप गरबा नाइट के लिए हैवी की जगह हल्का मेकअप करें। साथ ही उसे टिकाऊ बनाने के लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमालकरना बिल्कुल न भूलें। और स्किन को सही सलामत रखना चाहते हैं तो गरबा नाइट से घर आने के बाद मेकअप को अच्छे से रिमूव करना तो बिल्कुल न भूलें वरना ब्रेकआउट हो सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर आप ज्यादा मेकअप करते हैं तो ये आपकी त्वचा को हल्का डल कर सकता है, स्किन को डैमेज कर सकता है और नेचुरल निखार को कम कर सकता है।
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।
आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।