hamburger icon
A
Read in English

घुटनों तक लंबे बालों के लिए इन 3 तरीकों से बालों में लगाएं प्याज, कुछ ही दिनों में नजर आएगा फर्क

Long hair Onion Juice : बालों की ग्रोथ को बेहतर करने से लेकर काला करने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह करें इसका प्रयोग?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 10, 2024 5:48 PM IST

Long hair Onion Juice :लंबी और घनी चोटी पाने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के प्रयास में जुट जाते हैं। कई लोग अपने बालों को लंबा करने के लिे पार्लर में कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं। वहीं, हम में से कुछ ऐसे लोग हैं, तो घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। अगर आप भी ऐसे लोग हैं, जो अपने बालों की ग्रोथ के लिए घरेलू नुस्खों पर विश्वास करते हैं, तो प्याज का रस आपके लिए बेस्ट हो सकता है। जी हां, प्याज के रस से आपके बालों की लंबाई बेहतर की जा सकती है और यह बालों को काला करने में भी असरदार हो सकता है। दरअसल, प्याज के रस में मौजूद सल्फर कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मददगार होता है, इससे स्किन की कोशिकाओं को स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही यह बालों के विकास में काफी हद तक मददगार होता है। 

1. प्याज का रस और नींबू

बालों की मजबूती से लेकर बालों के डैंड्रफ की परेशानी को कम करने के लिए प्याज के रस का प्रयोग करना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। बालों में इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच प्याज का रस और 1 चम्मच करीब नींबू का रस लें। दोनों सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करके बालों में एप्लाई करें, इससे आपके बालों की ग्रोथ काफी बेहतर हो सकती है। सप्ताह में दो बार इस हेयर पैक को बालों में जरूर एप्लाई करें।

2. प्याज का रस और मेथी 

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने से लेकर बालों को काला करने के लिए मेथी और प्याज के रस का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले प्याज का रस लें, इसमें 1 चम्मच करीब मेथी का पाउडर डालकर करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इससे आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छी की जा सकती है।

3. प्याज का रस और शहद

बालों को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने के लिए प्याज का रस और शहद को मिक्स करके लगाना काफी हेल्दी हो सकता है। इससे बालों की खूबसूरती बेहतर होती है। साथ ही यह आपके बालों की ग्रोथ को अच्छा कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच प्याज को रस को मिक्स करके इसे स्कैल्प पर लगाएं और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। इससे बालों की खूबसूरती बढ़ सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।