
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 7, 2025 6:10 PM IST
Dark Neck Remedies : मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद गुण आपकी स्किन को गोरा करने में प्रभावी होते हैं। साथ ही यह स्किन पर मौजूद अतिरिक्त तेल को बाहर कर सकता है। इसके साथ ही इसमें गंदगी को बाहर करने का गुण होता है। इतना ही नहीं, यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। इससे रोमछिद्रों को खोलने में मदद मिलती है। साथ ही मृत कोशिकाओं को हटाने का कार्य करता है। ऐसे में काली होती गर्दन को साफ करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद गुण काली गर्दनन को गोरा करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं काली गर्दन को साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का कैसे करें इस्तेमाल?
एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा है, तो गुलाबजल मिक्स करके इसे थोड़ा पलता करें। इसके बाद अपने गर्दन को साफ करें और फिर इसे पूरे गर्दन पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से स्किन को धो लें। इससे गर्दन काफी साफ हो सकता है।
सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से पीस लें, इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने गर्दन पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल या गुनगुने पानी से गर्दन को साफ कर लें। इससे आपके गर्दन की अतिरिक्त गंदगी साफ होगी।
सबसे पहले कटोरी में मुल्तानी मिट्टी डाल लें, इसके बाद इसमें गुलाबजल डालकर अच्छी तरह से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को गर्दन पर लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे अच्छे से साफ कर लें। यह आपके गर्दन को साफ करने में प्रभावी हो सकता है।