Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Under eye mask for dark circles at home : आजकल के इस टाइम में जब ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो फोन का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा, ज्यादातर जॉब्स भी लैपटॉप या फिर कंप्यूटर के जरिए की जाती हैं। कई लोग नाइट शिफ्ट भी करते हैं, जिसकी वजह से रात को सो नहीं पाते हैं। ऐसे में आंखों के नीचे काले घेरों का होना लाजमी है। वैसे तो आंखों के नीचे के इन काले घेरों को दूर करने और आंखों की थकान को दूर कर उन्हें तरोताजा दिखाने का दावा करने वाले बाजार में हजारों प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू तरीकों की मदद से भी आंखों की सूजन, काले घेरे और थकान को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।
घर पर आप आसान तरीके से आई मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। बस घर पर रखी चीजों का आप प्रयोग करके इस मास्क को तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
अगर आपकी आंखों पर सूजन आ रही है या फिर जलन महसूस हो रही है, तो आप खीरा और गुलाब जल से बना आई मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और सूजन कम होती है। दरअसल, जहा खीरा ज्यादातर पानी से भरपूर होता है, तो स्किन को ठंडक पहुंचाता है। वहीं, गुलाब जल आंखों की स्किन को फ्रेश बनाता है।
इस मास्क को बनाने के लिए एक आधा खीरा लें और इसका रस निकालकर उसमें 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें कॉटन पैड भिगोकर आंखों पर रख लें। करीब 15 मिनट बाद ये कॉटन पैड हटा लें, आपको काफी असर दिखेगा।
आलू में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो स्किन की टैनिंग को दूर करने में काफी कारगर होते हैं। इसलिए अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं या फिर स्किन के नीचे काले निशान हो गए हैं, तो आप इन्हें दूर करने के लिए आलू से बने मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, त्वचा को मुलायम और ब्राइट बनाने के लिए आलू के साथ शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस मास्क को बनाने के लिए आलू को कद्दूकस करके या फिर पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला लें और इसे हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगा लें। फिर 10-15 मिनट बाद तक लगा रहने दें और फिर ताजे पानी से धो लें। आपको फर्क साफ दिखेगा।
एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आपकी आंखें काफी थकी-थकी सी लग रही है, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ अगर आप विटामिन ई की इस्तेमाल करते हैं, तो यह डार्क सर्कल को खत्म करने के साथ-साथ स्किन को ब्राइट और हेल्दी बनाने में मदद करता है।
इस आई मास्क को बनाने के लिए एलोवेर के फ्रेश जेल में एक विटामिन ई कैप्सूल को मिलाएं और सोने से पहले आंखों के चारों ओर लगाएं। सुबह उठकर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन ज्यादा फ्रेश और चमकदार दिखेगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।