चेहरे से मैच नहीं कर रहे होंठ? ये 3 देसी तरीके बनाएंगे भरे होंठ, गुलाबी और सॉफ्ट भी होंगे आपके काले होंठ

DIY tips for plumper and pinker lips : हम आपको ऐसे घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप कभी भी और कहीं भी कर मुलायम व गुलाबी होंठ पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 24, 2021 5:21 PM IST

DIY tips for plumper and pinker lips : रंग गोरा लेकिन होंठ काले, ऐसा आपने बहुत लोगों के साथ देखा होगा। अक्सर रास्ते पर चलते हुए आपने बहुत सी लड़कियों और लड़कों को देखा होगा, जिनके होंठ प्राकृतिक रूप से काले होते हैं। हालांकि बहुत से लोगों के होंठ धूम्रपान से भी काले हो जाते हैं। लेकिन अगर आप भी इसी तरीके की परेशानी का सामना कर रहा है तो आपको अब महंगे-महंगे उत्पादों को खरीदने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके होंठों को प्राकृतिक गुलाबी बनाने का काम तो करेंगे ही साथ ही स्मूथ, हाइड्रेट और हेल्दी भी रखेंगे।

एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि जिन महिलाओं के होंठ भरे हुए होते हैं वह अपनी उम्र के मुकाबले अधिक जवां दिखाई देती हैं। जब भी बात वेलनेस और स्किनकेयर की होती है तो लोग अधिक सतर्क हो जाते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप कभी भी और कहीं भी कर मुलायम व गुलाबी होंठ पा सकते हैं।

गुलाबी और सुंदर होंठों के लिए ट्राई करें ये 3 DIY बेस्ट लिप मास्क

1.ऑलिव मास्क

यह प्राकृतिक उपाय आपके होंठों को भरा हुआ और मोटा बनाने में मदद करेगा लेकिन चिंता की बात नहीं है। इस उपाय को करने से आपके होंठ बंदर जैसे भी नहीं होंगे। ये मास्क आपको होंठों को सुंदर और आकर्षक भी बनाएगा। इस नुस्खे को करने के लिए सिर्फ एक चम्मच जैतून के तेल में एक चुटकी लाल मिर्च मिलाएं और धीरे से अपने होंठों पर 10 मिनट के लिए लगाएं। 10 मिनट बाद होंठों को पोंछ लें और फिर अपने होंठों को जेल बेस्ड लिप बाम से मॉइस्चराइज़ करें।

2. दालचीनी बाम

यह स्वादिष्ट और सुगंधित दालचीनी बाम न केवल आपके होंठों को मोटा बनाने में मदद करेगा बल्कि उन्हें लंबे समय तक मॉइस्चराइज भी रखेगा। इस बाम को तैयार करने के लिए सबसे पहले अपने पसंदीदा लिप बाम का बहुत थोड़ी मात्रा में गैस पर रखकर पिघला लें। पिघले हुए लिप बाम में एक चौथाई चम्मच दालचीनी का तेल मिलाएं। जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो जब चाहें इसे अपने होंठों पर लगाएं।

3. पेपरमिंट ग्लॉस

स्वाद से भरपूर और होंठों को मुलायम बनाने वाला ये लिप ग्लॉस आपके होंठों को मोटा और शाइनी बनाने के साथ-साथ सॉफ्ट भी बनाता है। बिना खुशबू वाले लिप ग्लॉस को बनाने के लिए पेपरमिंट ऑयल की 6 बूंद और एक चुटकी लाल मिर्च को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं और भरे हुए होंठ पाने के लिए कभी भी और किसी भी समय इसे अपने होंठों पर लगाएं।

होंठों पर हाइपरपिग्मेंटेशन होने का कारण

-तंबाकू और धूम्रपान करना

- सूरज की हानिकारक रोशनी के संपर्क में आना

- गर्भावस्था

- कम विटामिन वाली डाइट लेना

- चोट

- एडिसन रोग

- दवाओं का सेवन

- आयरन की कमी

- सूखे होंठ

- फूड इटिंग डिसऑर्डर

इनमें से कुछ का इलाज इच्छाशक्ति और विभिन्न प्रभावी घरेलू उपचारों से किया जा सकता है, लेकिन उनमें से कुछ को आपके डॉक्टर से मिलने की भी आवश्यकता होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.