... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 3, 2021 6:02 PM IST
गर्मियों के लिए हैं चॉकलेट से बने ये DIY फेस मास्क, चेहरे पर ग्लो के साथ देते हैं नेचुरल बेदाग निखार
DIY chocolate face pack in hindi : चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं, खासकर लड़कियों को अपने बेस्ट डे पर इस मुंह में पानी ला देनी वाली चीज बेहद पसंद होती है। क्या आपको भी चॉकलेट पसंद है? अगर आपका जवाब हां है तो जरूर खाएं क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बता दें कि चॉकलेट में पॉलीफेनॉल जैसे फाइटोकेमिकल पाए जाते हैं, जो कि एक प्रकार से एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इतना ही नहीं चॉकलेट में वैलेरिक एसिड जैसे फ्लेवनॉयड होता है, जो प्राकृतिक रूप से आपके चेहरे की खोई चमक को लौटाता है और दिमाग को शांत रखने में आपकी मदद करता है।
अगर आपको चॉकलेट की खुशबू बहुत ज्यादा पसंद है तो आप अपने ब्यूटी रूटीन में इसे बड़ी आसानी से शामिल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको चॉकलेट से बनाए जाने वाले तीन फेसपैक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने चेहरे पर बड़ी आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फेसपैक।
चॉकलेट क्लींजर बनाने के लिए आप सबसे पहले मिल्क पाउडर और डार्क कोको को किसी भी क्लींजर में अच्छी तरह से मिला लें, बस तैयार है आपका चॉकलेट क्लींजर।
अच्छी तरह से मैश हुई स्ट्रॉबेरी में कोको बीन्स पाउडर मिलाएं, जो आपके चेहरे के लिए एक अच्छे स्क्रब के रूप में काम करेगा।
इस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में चॉकलेट पाउडर मिलाएं, ये न सिर्फ किफायती हैं बल्कि बिना किसी प्रीजरवेटिव से बना होता है। ये फेसपैक आप बिना किसी हिचकिचाहट और बिना किसी देरी के लगा सकते हैं।
बता दें कि इस पैक में प्रयोग होने वाला कोको अर्क सेलुलर मेटाबॉलिक प्रोसेस को तेज करता है, स्किन की खोई रंगत को वापस लौटाता है और बैक्टीरिया से होने वाले स्पॉट को साफ करता है। तो देर किस बात की आज ही ट्राई करें चॉकलेट से बना .ये फेसपैक।