... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 14, 2022 1:04 PM IST
चेहरे पर पिंपल्स हो तो भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां! इन Mistakes की वजह से आपकी बदसूरती की मिसाल देने लेंगे लोग
खराब खान-पान आपके पूरे शरीर को प्रभावित करता है, जिसमें आपके दिल से लेकर चेहरे की स्किन सभी शामिल है। सिर्फ खराब खान-पान ही नहीं बल्कि कई ऐसी चीजें और भी हैं, जिनकी वजह से आपके चेहरे की स्किन खराब होनी शुरू हो जाती हैं। चेहरे पर पिंपल्स, कीलें, दानें, रूखापन, बेरंग त्वचा की परेशानियों की वजह कहीं न कहीं आपकी खूबसूरती छीनने का काम करती है, इसलिए जरूरी है कि ऐसी गलतियों से बचा जाए, जो आपकी परेशानियों को बढ़ाने का काम करती हैं।
अगर आपके चेहरे पर एक्ने या फिर दूसरी समस्याएं हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ गलतियों से बचने की जरूरत होती है। दरअसल ये सभी परेशानियां आपकी खूबसूरती को छीननेका काम करती हैं और कुछ मामलों में तो आपके चेहरे पर निशान बने ही रह जाते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी गलितयों के बारे में आपको बता रहे हैं, जिन्हें आप अगर गलती से भी करते हैं तो ये आपकी खूबसूरती को बिगाड़ने का कही काम करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 बड़ी गलतियों के बारे में, जो आपकी सुंदरता छीन लेती हैं।
एक बार पिंपल्स हो जाए तो फिर आपका ध्यान और कहीं जाता ही नहीं है और आप सिर्फ उन्हें बार-बार छूने का काम ही करते हैं। ऐसा करना आपके लिए हानिकारक होता है क्योंकि इस वजह से दूसरी जगह पर दानें निकल आते हैं। दरअसल आपके हाथों में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें एक बार चेहरे पर लगाते ही वो पिंप्लस को ट्रिगर करने का काम करते हैं। अगर इनका समय रहते इलाज न किया जाए तो ये सूख कर दाग-धब्बों की वजह बनते हैं।
अक्सर लोग चेहरे पर मुंहासों को देखते ही अलग-अलग तरह के फेश वॉश का यूज करना शुरू कर देते हैं। दिन में बार-बार फेश वॉश का इस्तेमाल आपके चेहरे पर मुंहासे का कारण बन सकता है और आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। फेश वॉश का ज्यादा इस्तेमाल आपकी स्किन को रूखी और बेजान बना देता है। इतना ही नहीं फेश वॉश के इस्तेमाल से स्किन की नमी भी खत्म हो जाती है। इसलिए ये गलती बिल्कुल भी न करें।
एक अच्छा फेस वॉश आपके चेहरे के लिए कमाल का काम कर सकता है लेकिन उसी तरह गलत फेश वॉश का चुनाव आपके चेहरे को बदसूरत बनाने का काम करता है। अगली बार फेश वॉश खरीदने से पहले किसी स्किन केयर एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। आप ये जान लें कि आपकी स्क्रिन कैसी है, नॉर्मल, रूखी, ऑयली, मिली-जुली या सेंसेटिव उसके बाद ही फेस वॉश खरीदें।