... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 20, 2021 12:45 PM IST
5 से 10 रुपये में मिलने वाली इन 3 आयुर्वेदिक चीजों से निकालें ब्लैकहैड्स, जानें जिद्दी काले दाग को निकालने का सस्ता तरीका
ब्लैकहैड्स स्किन से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जो अगर कम उम्र में चेहरे पर दिखाई देने लगे तो आपको परेशानी होना लाजमी है। ब्लैकहेड्स को आप कुछ यूं देख सकते हैं जैसे कि ये एक प्रकार का हल्के मुंहासे जैसे दिखाई देते हैं, जो तब बनते हैं जब चेहरे पर जमा गंदगी और सीबम त्वचा के छिद्रों को बंद कर देती हैं। छिद्रो के बंद होने के बाद इसके चारों ओर की हवा को ऑक्सीकृत करती है और इसका रंग काला हो जाता है। ब्लैकहेड्स आमतौर पर नाक या फिर माथे पर ज्यादा दिखाई देते हैं। कुछ वक्त तक तो ये आपको आम लग सकता है लेकिन उम्र बढ़ने पर ये ब्लैकहैड्स स्थायी हो जाते हैं और अगर सही देखभाल न की जाए तो ये वापस आते रहते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है या फिर कॉम्बिनेशन स्किन है तो आपको ब्लैकहेड्स के साथ लगातार संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको 5 से 10 रुपये में मिलने वाली कुछ चीजों से जिद्दी ब्लैकहेड्स को दूर करने के कुछ सरल घरेलू उपचारों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये घरेलू नुस्खे।
बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है, जो बाजार में बहुत आसानी से उपलब्ध होती है। इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण ब्लैकहेड्स को हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको सिर्फ डेड स्किन सेल्स और अतिरिक्त सीबम को एक्सफोलिएट करना होगा। इस घरेलू उपाय को करने के लिए आपको बस ये काम करने हैंः
हल्दी और नमक से बना ब्लैकहैड मास्क इस समस्या से छुटकारा दिलाने में कई गुणा कारगर है। आपकी रसोई में मौजूद ये दोनों घटक बहुत ही शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरे होते हैं, जो ज्यादा मेहनत के बिना ही ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस नुस्खे को करने के लिए आपको बस ये काम करने हैंः
अगर ब्लैकहैड्स की समस्या आपको लंबे अरसे से परेशान कर रही है और पैसा खर्च करने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो आपको अंडे की जर्दी के साथ कुछ शहद मिलाना है और ये नुस्खा चंद दिनों में आपको चेहरे को साफ कर देगा। ये मास्क ब्लैकहेड्स को आसानी से हटा सकता है साथ ही त्वचा को हाइड्रेट कर उसे ठंडा करने में मदद करता है। ये नुस्खा स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए ज्यादातर ब्यूटी रूटीन में प्रयोग किया जाता है।
जब शहद को अंडे के साथ मिलाकर ब्लैकहैड्स वाली जगह पर लगाया जाता है तो यह सीबम स्राव को कम कर छिद्रों के आकार को कम करने में मदद करता है। आप इस मास्क को लगाकर 20 मिनट बैठ जाए और उसके बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर इंस्टेंट ग्लो आ जाएगा। बेहतर परिणाम के लिए आप इस नुस्खे को सप्ताह में एक या दो बार कर सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.