
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 11, 2024 7:01 AM IST
Multani mitti facepack for hair Skin : स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नैचुरल प्रोडक्ट्स को सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि नैचुरल उपायों को आजमाने से स्किन को नुकसान होने का खतरा कम होता है। इन नैचुरल प्रोडक्ट्स में मुल्तानी मिट्टी को टॉप लिस्ट में शामिल किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी आपकी स्किन को बिना किसी नुकसान के गोरा और साफ रखने में मददगार होती है। अगर आप अपनी डल होती स्किन से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग स्किन पर करें। इससे आपकी स्किन पर चमक आ सकती है। साथ ही स्किन की डलनेस को 1 ही दिन में दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं मुत्लानी मिट्टी का किस तरह इस्तेमाल करने से डल होती स्किन को गोरा किया जा सकता है?
स्किन को गहराई से एक्सफोलिएट करने के लिए आप मुत्लानी मिट्टी, नींबू और गुलाबजल से बने फेसपैक का प्रयोग कर सकती हैं। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है, जो आपकी स्किन पर चमक लाने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही नींबू में क्लींजिंग गुण होता है, जिससे स्किन की गहराई से सफाई हो सकती है। जानते हैं फेसपैक बनाने की विधि
सबसे पहले कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और गुलाबजल मिक्स करें। अगर पेस्ट काफी गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा सा और गुलाबजल मिक्सकर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसके बाद चेहरे को गहराई से क्लीन कर लें।
चेहरे की रंगत को निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी और नीम से बना फेसपैक आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो चेहरे पर पनपने वाली बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है। इससे एक्ने और पिंपल्स का भी इलाज हो सकता है।
एक कटोरी में सभी सामग्री को लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें। सप्ताह में दो बार इस फेसपैक को लगाने से स्किन की रंगत बढ़ेगी।
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मुत्लानी मिट्टी काफी ज्यादा असरदार हो सकता है। इससे स्किन की रंगत बढ़ती है। हालांकि, आपको मुल्तानी मिट्टी से एलर्जी की शिकायत है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।